द इंडियन व्यू

मैं पीकेएल सीजन 12 के लिए तैयार हूं–असलम इनामदार

मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 की नीलामी नज़दीक आते ही पुनेरी पलटन के स्टार ऑलराउंडर असलम इनामदार फिर से सुर्खियों में हैं। 31 मई और 1 जून को मुंबई में होने वाली इस नीलामी से पहले असलम ने अपने कमबैक का ऐलान कर…

Ragwendra P Singh
May 23, 2025
2 min read
मैं पीकेएल सीजन 12 के लिए तैयार हूं–असलम इनामदार

मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 की नीलामी नज़दीक आते ही पुनेरी पलटन के स्टार ऑलराउंडर असलम इनामदार फिर से सुर्खियों में हैं। 31 मई और 1 जून को मुंबई में होने वाली इस नीलामी से पहले असलम ने अपने कमबैक का ऐलान कर दिया है। सीजन 11 में घुटने की गंभीर चोट के चलते वह केवल 7 मुकाबले ही खेल सके थे, लेकिन अब उन्होंने पूरी तरह से फिट होकर वापसी की तैयारी कर ली है।

असलम ने एक बयान में कहा, "कबड्डी खिलाड़ी के लिए चोट सामान्य बात है, ये खेल का हिस्सा है। लेकिन असली खिलाड़ी वही होता है जो चोट के बाद खुद को फिर से तैयार करे और मैदान पर दम दिखाए।"

25 वर्षीय असलम को सीजन 11 के दौरान मेनिस्कस टियर हुआ था, जिसके लिए सर्जरी करानी पड़ी। उन्होंने बताया, "मैंने ठान लिया था कि जल्दी से ठीक होना है। अब 6 महीने हो चुके हैं और मैं पूरी तरह फिट हूं। सीजन 12 के लिए मैं तैयार हूं।"

सीजन 11 में असलम की अनुपस्थिति का असर पुनेरी पलटन की परफॉर्मेंस पर भी साफ दिखा। टीम जो शुरुआत में टेबल टॉपर थी, अंत में आठवें स्थान पर रही। असलम ने कहा, "जब मैं खेल रहा था, तब तक टीम टॉप पर थी, लेकिन मेरे बाहर होने के बाद टीम का आत्मविश्वास कमजोर हुआ और प्रदर्शन गिरा।"

असलम का पुनेरी पलटन के साथ रिश्ता बेहद खास रहा है। सीजन 7 से जुड़ने के बाद उन्होंने 'युवा पलटन' से सफर शुरू किया और टीम को कप्तान के रूप में सीजन 10 में चैंपियन बनाया। अब तक वह पीकेएल में 70 मैचों में 545 अंक बना चुके हैं और सीजन 11 में चोट से पहले 7 मुकाबलों में 38 अंक हासिल किए थे।

असलम ने भावुक होकर बताया, "मुझे पुनेरी पलटन पर बेहद भरोसा रहा है। टीम मालिक मेरे हर हाल में साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने मुझसे कहा है कि मैं हमेशा उनका कप्तान रहूंगा।"

नीलामी को लेकर असलम ने कहा कि इस बार प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी होगी। उन्होंने कहा, "सीजन 12 की नीलामी बेहद चुनौतीपूर्ण होगी क्योंकि इस बार कई बड़े नाम नीलामी में आ रहे हैं। किसी खिलाड़ी की कीमत 2 करोड़ रुपये तक जा सकती है। यह अब तक की सबसे प्रतिस्पर्धी नीलामी होने वाली है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।