द इंडियन व्यू

मेहमान यूरोपीय नेताओं को गार्ड ऑफ ऑनर, गणतंत्र दिवस पर होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली : यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा रविवार को गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व भारत पहुंच गए। उन्हें और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।…

Ragwendra P Singh
January 25, 2026
2 min read
मेहमान यूरोपीय नेताओं को गार्ड ऑफ ऑनर, गणतंत्र दिवस पर होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली : यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा रविवार को गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व भारत पहुंच गए। उन्हें और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दोनों यूरोपीय नेता 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

 

अपने आगमन पर अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा ने 'एक्स' पर कहा कि भारत के 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 16वें यूरोप-भारत शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली आकर वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं। व्यापार और सुरक्षा से लेकर स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और मज़बूत जन संबंधों तक दोनों पक्ष एक मज़बूत और बढ़ती ईयू-भारत साझेदारी का जश्न मना रहे हैं।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि राजकीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचने पर मेहमान नेता का हवाई अड्डे पर मंत्री जितिन प्रसाद ने स्वागत किया। एंतोनियो कोस्टा और उर्सुला फॉन डेर लेयेन भारत के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। यह उच्चस्तरीय यात्रा भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने तथा आपसी विश्वास और सहयोग को नई ऊंचाई देने में बेहद महत्वपूर्ण है।

 

 

 

नई दिल्ली में 16वां भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन 27 जनवरी मंगलवार को आयोजित किया जाएगा, जिसकी मेजबानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यूरोपीय संघ की ओर से यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी। इससे एक दिन पहले दोनों नेता भारत के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे।

 

शिखर सम्मेलन के दौरान भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। व्यापार, सुरक्षा एवं रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने, तकनीक-नवाचार और जन-स्तरीय संपर्क जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। हाल के वर्षों में भारत-ईयू संबंधों में आई सकारात्मक गति के बीच यह सम्मेलन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में एक संयुक्त व्यापक रणनीतिक एजेंडा अपनाए जाने की संभावना है, जिसका उद्देश्य समृद्धि, सतत विकास, सुरक्षा, कनेक्टिविटी और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को नई दिशा देना है।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…