द इंडियन व्यू

मेसी के रिटायरमेंट पर तापिया ने साफ किया रुख, कहा- उन पर कोई दबाव नहीं

अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष क्लाउडियो “चिकी” तापिया ने कहा है कि दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के संन्यास का फैसला पूरी तरह उन्हीं का होगा। 2026 विश्व कप में मेसी के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए तापिया उन्हें…

Ragwendra P Singh
August 8, 2026
3 min read
मेसी के रिटायरमेंट पर तापिया ने साफ किया रुख, कहा- उन पर कोई दबाव नहीं

अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष क्लाउडियो “चिकी” तापिया ने कहा है कि दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के संन्यास का फैसला पूरी तरह उन्हीं का होगा। 2026 विश्व कप में मेसी के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए तापिया उन्हें संन्यास के लिए जल्दबाजी में विदा करने के पक्ष में नहीं हैं।

एक साक्षात्कार में तापिया ने कहा, “यह पूरी तरह और व्यक्तिगत रूप से उनका फैसला है। आपको उन्हें आराम से रहने देना होगा।” उन्होंने कहा, “2022 में हमें नहीं पता था कि वह 2026 में खेलेंगे या नहीं। उन्होंने कहा था कि वह मैच दर मैच आगे बढ़ेंगे।

मुझे लगता है कि हमने विश्व कप में लियो का शानदार, अगर उनका सर्वश्रेष्ठ नहीं तो बेहतरीन रूप देखा है। आपको उन्हें फुटबॉल खेलने का आनंद लेते रहने देना चाहिए और उसके बाद वह वही फैसला करेंगे, जो उन्हें सही लगेगा।”

साभार : गूगल

24 जून को 39 वर्ष के हुए मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की कोई समयसीमा नहीं बताई है। उन्होंने यह भी संकेत नहीं दिया है कि वह इंटर मियामी के लिए और कितने समय तक खेलना जारी रखेंगे। 2022 में अर्जेंटीना को विश्व कप खिताब दिलाने वाले मेसी के लिए 2026 विश्व कप में खेलना भी निश्चित नहीं माना जा रहा था।

हालांकि, उन्होंने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ गोल और चार असिस्ट किए। अर्जेंटीना को पिछले महीने अमेरिका में खेले गए विश्व कप फाइनल में अतिरिक्त समय में स्पेन के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

मेसी ने इस विश्व कप के दौरान मिरोस्लाव क्लोजे के 16 गोल के विश्व कप रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हालांकि फ्रांस के किलियन एमबापे ने टूर्नामेंट में कुल 22 गोल के साथ मेसी को पीछे छोड़ दिया।

तापिया ने कहा, “लियो का विश्व कप शानदार रहा। हमने इसका बहुत आनंद लिया और हमें गर्व महसूस करना चाहिए। मैंने उनके हर पल का आनंद लिया। इसमें कोई संदेह नहीं कि वह विश्व कप में इस टीम के अगुवा थे। अगर आप उनके विश्व कप का विश्लेषण करें तो मेरे लिए वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे। वह मैच दर मैच रिकॉर्ड तोड़ रहे थे।”

अगर मेसी 2030 विश्व कप में खेलते हैं तो स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को में होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान उनकी उम्र 43 वर्ष होगी। अर्जेंटीना, उरुग्वे और पराग्वे भी विश्व कप की शताब्दी के जश्न के तहत एक-एक मैच की मेजबानी करेंगे।

फीफा के अनुसार, विश्व कप मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज गैर-गोलकीपर खिलाड़ी कैमरून के रोजर मिला हैं, जिन्होंने 42 वर्ष और 39 दिन की उम्र में विश्व कप मैच खेला था। पुर्तगाल के एक और महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी इस विश्व कप में 41 वर्ष की उम्र में हिस्सा लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।