द इंडियन व्यू

मेलबर्न स्टार्स ने किया कोचिंग स्टाफ में बदलाव, पायराह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा संचालित महिला बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स ने अगले सीजन के लिए यॉर्कशायर के पूर्व ऑलराउंडर रिचर्ड पायराह को अपना नया कोच बनाया है। मेलबर्न स्टार्स के जीएम जेम्स रोसेनगार्टन ने कहा,…

Ragwendra P Singh
August 25, 2026
2 min read
मेलबर्न स्टार्स ने किया कोचिंग स्टाफ में बदलाव, पायराह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा संचालित महिला बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स ने अगले सीजन के लिए यॉर्कशायर के पूर्व ऑलराउंडर रिचर्ड पायराह को अपना नया कोच बनाया है। मेलबर्न स्टार्स के जीएम जेम्स रोसेनगार्टन ने कहा, "वह महिला और पुरुष दोनों टीमों के एक अनुभवी कोच हैं। टीम में अलग-अलग तरह के स्किल्स लाएंगे। उनके आने से हमारा क्लब मजबूत होगा।

एंडी ने पिछले सीजन में हमारी टीम को विमेंस बिग बैश लीग फाइनल तक पहुंचाने में शानदार काम किया था। उनका हमारे साथ बने रहना जरूरी था।" रोसेनगार्टन ने कहा, "पायराह पहले से ही विक्टोरियन महिला टीम में हमारे कई खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहे हैं। उनके पूर्व कोचिंग का अनुभव अगले सीजन में हमारे काम आएगा।"

रिचर्ड पायराह फिलहाल यॉर्कशायर विमेंस कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। टीम के साथ उनका तीसरा सीजन है। वह इस सीजन में विमेंस हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स के साथ सहायक कोच थे। उन्होंने एनाबेल सदरलैंड जैसी खिलाड़ी के साथ काम किया है। पायराह इससे पहले 2015 और 2017 के बीच मेलबर्न रेनेगेड्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ कंसल्टेंट के तौर पर बीबीएल में काम कर चुके हैं।

@StarsBBL

मेलबर्न स्टार्स ने एक बड़ा बदलाव यह भी किया है कि पिछले सीजन कोच रहे एंडी क्रिस्टी को सहायक कोच बनाया है। क्रिस्टी की कोचिंग में मेलबर्न स्टार्स पिछले सीजन नॉकआउट में पहुंची थी, जहां उसे पर्थ स्कॉर्चर्स से हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, क्रिस्टी के बारे में पिछले सीजन ही यह घोषणा की गई थी कि डब्ल्यूएनसीएल में विक्टोरिया के साथ अपने हेड कोच रोल पर फोकस करने के लिए सहायक कोच की भूमिका में वापस आ जाएंगे। मेलबर्न स्टार्स में एनाबेल सदरलैंड के अलावा महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार मेग लैनिंग, मारिजेन कैप, एमी जोन्स और किम गार्थ भी हैं। पायराह के नेतृत्व में टीम अगले सीजन खिताब जीतने की उम्मीदों के साथ उतरेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।