द इंडियन व्यू

मेलबर्न में गांधीजी की मूर्ति चुराए जाने की भारत ने कड़ी निंदा की

नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने मेलबर्न के रोविल में ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर में महात्मा गांधी की नई मूर्ति के चोरी होने की घटना की कड़ी निंदा की है और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों से तुरंत मूर्ति बरामद कर दोषियों…

Ragwendra P Singh
February 3, 2026
2 min read
मेलबर्न में गांधीजी की मूर्ति चुराए जाने की भारत ने कड़ी निंदा की

नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने मेलबर्न के रोविल में ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर में महात्मा गांधी की नई मूर्ति के चोरी होने की घटना की कड़ी निंदा की है और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों से तुरंत मूर्ति बरामद कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

ऑस्ट्रेलिया में महात्मा गांधी की प्रतिमा के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम मेलबर्न के रोविल स्थित ऑस्ट्रेलियाई भारतीय सामुदायिक केंद्र में अज्ञात लोगों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़फोड़ कर हटाए जाने की कड़ी निंदा करते हैं। हमने इस मामले को ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के समक्ष उठाया है। उनसे लापता प्रतिमा को बरामद करने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि मेलबर्न के रोविल स्थित ऑस्ट्रेलियाई भारतीय सामुदायिक केंद्र के बाहर से महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी हो गई है। यह प्रतिमा नई दिल्ली स्थित भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की ओर से उपहार स्वरूप दी गई थी। स्थानीय समाचार रिपोर्टों के अनुसार चोरी सोमवार को लगभग 12:50 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि तीन अज्ञात अपराधियों ने 426 किलोग्राम की प्रतिमा को उसके आधार से काटने के लिए एंगल ग्राइंडर का इस्तेमाल किया।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…