मेनसिक की दमदार सर्विस, बाएज को हराकर ऑकलैंड ओपन खिताब पर कब्जा
तीसरी वरीयता प्राप्त जैकब मेनसिक ने अपनी तीखी सर्विस का शानदार नजारा पेश करते हुए शनिवार को यहां सेबेस्टियन बाएज को सीधे सेटों में मात देकर ऑकलैंड ओपन एटीपी 250 टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। विश्व रैंकिंग में 18वें…

तीसरी वरीयता प्राप्त जैकब मेनसिक ने अपनी तीखी सर्विस का शानदार नजारा पेश करते हुए शनिवार को यहां सेबेस्टियन बाएज को सीधे सेटों में मात देकर ऑकलैंड ओपन एटीपी 250 टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।
विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज मेनसिक ने फाइनल में 6-3, 7-6 (7) से जीतने के लिए 18 ऐस लगाए। चेक गणराज्य के इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने दूसरे सेट के टाईब्रेक में तीन सेट प्वाइंट बचाकर अपना दूसरा एटीपी टूर खिताब जीता।

अब वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन में खेलेंगे जहां पहले दौर में उनका मुकाबला स्पेन के पाब्लो कैरेनो बुस्टा से होगा।
ऑकलैंड में क्वार्टरफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन को हराने वाले बाएज मेलबर्न में पहले दौर में जियोवानी म्पेटशी पेरिकार्ड से भिड़ेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
