द इंडियन व्यू

मेडिकल कालेज मान्यता मामले में छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी

रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मेडिकल कॉलेजों की मान्यता को लेकर कथित रिश्वतखोरी के मामले में आज देशभर में कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने इस मामले में छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार…

Ragwendra P Singh
November 27, 2025
1 min read
मेडिकल कालेज मान्यता मामले में छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी

रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मेडिकल कॉलेजों की मान्यता को लेकर कथित रिश्वतखोरी के मामले में आज देशभर में कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने इस मामले में छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर के साथ संस्थान के डायरेक्टर अतुल तिवारी के निवास पर भी छापेमारी की है ।अधिकारियों के अनुसार ईडी की यह कार्रवाई सीबीआई की ओर से 30 जून 2024 को दर्ज एफआईआर के आधार पर की जा रही है। इसमें आरोप है कि नेशनल मेडिकल कमीशन के अधिकारियों सहित सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी गई थी। सीबीआई के अनुसार उन्होंने मेडिकल कॉलेजों के निरीक्षण से जुड़ी गोपनीय जानकारी बिचौलियों और कॉलेजों से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों को लीक की। इसके बाद निरीक्षण के मानकों में हेरफेर कर अकादमिक कोर्स चलाने की मंजूरी हासिल की गई।यह कार्रवाई उस प्राथमिकी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा है।जिसमें मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दिलाने और अकादमिक कोर्स संचालित करने की मंजूरी दिलाने के बदले राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग सहित कुछ सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने के गंभीर आरोप हैं।________________

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।