द इंडियन व्यू

मेजबान लखनऊ ने लगातार दो जीत से शुरू किया अभियान

लखनऊ। मेजबान लखनऊ ने ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन लगातार दो जीत से अपने अभियान का शानदार आगाज किया। ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश खेल…

Ragwendra P Singh
March 24, 2025
2 min read
मेजबान लखनऊ ने लगातार दो जीत से शुरू किया अभियान

लखनऊ। मेजबान लखनऊ ने ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन लगातार दो जीत से अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप में अपने पहले मैच में लखनऊ ने अम्बेडकरनगर को 15-8 से हराया। लखनऊ की जीत में शुभम सिंह ने 5 जबकि प्रवेश सिंह ने 4 गोल किए। लखनऊ ने अपने दूसरे मैच में गोरखपुर को रोमांचक मुकाबले में 25-22 से शिकस्त दी। लखनऊ की जीत में शुभम सिंह ने 7 व निहाल ने 6 गोल करने में सफलता हासिल की।

इससे पूर्व इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डा.आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) व विशिष्ट अतिथि विनय कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।

इससे पूर्व अतिथिगण का स्वागत लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के आयोजन सचिव अमित पाण्डेय, लखनऊ जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डा.सुमंत पाण्डेय, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मो.तौहीद सहित परमेंद्र सिंह, अजय श्रीवास्तव व सुधीर कुमार भी मौजूद रहे।

आज खेले गए अन्य मैचों में पहले मैच में अमेठी ने अम्बेडकरनगर को अजीत राज के 7 गोल से 21-13 से हराया। दूसरे मैच में गोरखपुर ने अयोध्या को 18-7 से हराया। गोरखपुर की जीत में मनीष ने 6 गोल किए। दूसरी ओर अयोध्या ने अमेठी को 14-13 से, मऊ ने वाराणसी को 14-11 से और अम्बेडकरनगर ने अयोध्या को 17-14 से शिकस्त दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।