भारत ने 83 स्वर्ण के साथ द्वितीय एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में लहराया परचम
नई दिल्ली। मेजबान भारत ने 83 स्वर्ण, 3 रजत व 1 कांस्य पदक के साथ दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित द्वितीय एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियनशिप जीत ली। दूसरी ओर जापान 3 स्वर्ण, 3 रजत, 4…

नई दिल्ली। मेजबान भारत ने 83 स्वर्ण, 3 रजत व 1 कांस्य पदक के साथ दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित द्वितीय एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियनशिप जीत ली।

दूसरी ओर जापान 3 स्वर्ण, 3 रजत, 4 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मंगोलिया को 1 स्वर्ण, 11 रजत व 6 कांस्य पदक के साथ तीसरा, ओमान को 1 स्वर्ण, 3 रजत, 7 कांस्य के साथ चौथा व नेपाल को 27 रजत, 12 कांस्य के साथ पांचवां स्थान मिला।
जापान को दूसरा व मंगोलिया को तीसरा स्थान
समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कॉरपोरेट कार्य राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और योगासन को मिल रही अंतरराष्ट्रीय पहचान की प्रशंसा की। इस चैंपियनशिप में 20 एशियाई देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और पूरे जोश व उत्साह के साथ अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया।

योगासन भारत और एशियन योगासना फेडरेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में आयुष मंत्रालय, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने सह-आयोजक की भूमिका निभाई।
हालांकि, इस प्रतिस्पर्धा का मुख्य केंद्र प्रतिस्पर्धा नहीं था। इसका असली उद्देश्य था, विश्व को योगासना के जरिए विवेकपूर्ण जीवनशैली की ओर अग्रसर करना और शांति एवं एकता का प्रचार करना।
एशियन योगासन फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मालपानी ने कहा कि "भारत में जन्मा योग अब एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। योग का डंका अब पूरे विश्व में बज रहा है और योगासना को एशियन गेम्स में डेमो स्पोर्ट के रूप में शामिल किया जाना इसका प्रमाण है।
योगासन भारत और वर्ल्ड योगासना के महासचिव जयदीप आर्य ने कहा कि योग को हमें जीवनशैली में उतारना होगा। जापान में जो एशियन गेम्स होने जा रहे हैं उनमें योगासना का डेमो स्पोर्ट के रूप में शामिल होना हमारे लिए एक नए चैप्टर की शुरुआत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
