द इंडियन व्यू

मेजबान उत्तर प्रदेश ने एकतरफा जीत से शुरू किया अभियान, पुड्डुचेरी को 22-3 से दी शिकस्त

लखनऊ। उम्दा रणनीति, तेज व सटीक अटैक और सुदृढ़ डिफेंस की बदौलत मेजबान उत्तर प्रदेश ने पुड्डुचेरी के खिलाफ 22-3 की एकतरफा जीत से अपना अभियान शुरू किया। दूसरी ओर पिछली उपविजेता आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी (हिमाचल प्रदेश) ने…

Ragwendra P Singh
March 26, 2025
3 min read
मेजबान उत्तर प्रदेश ने एकतरफा जीत से शुरू किया अभियान, पुड्डुचेरी को 22-3 से दी शिकस्त

लखनऊ। उम्दा रणनीति, तेज व सटीक अटैक और सुदृढ़ डिफेंस की बदौलत मेजबान उत्तर प्रदेश ने पुड्डुचेरी के खिलाफ 22-3 की एकतरफा जीत से अपना अभियान शुरू किया। दूसरी ओर पिछली उपविजेता आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी (हिमाचल प्रदेश) ने मुंबई हैंडबॉल अकादमी को 19-7 से शिकस्त दी।

मुख्य अतिथि मोनिका एस गर्ग (आईएएस, कृषि उत्पादन आयुक्त) का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करती उत्तर प्रदेश टीम की कप्तान शिवानी

47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप

हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस चैंपियनशिप की शुरुआत केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में हुई।

मेजबान उत्तर प्रदेश ने पूल सी में अपने पहले मैच में पुड्डुचेरी को 22-3 से करारी शिकस्त दी। यूपी की खिलाड़ियों ने लगातार अटैक से प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों पर दबाव बनाए रखा और गोलों की बौछार कर दी। मध्यांतर तक उत्तर प्रदेश ने 14-3 से बढ़त बना ली जबकि मध्यांतर के बाद पुड्डुचेरी की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।

उत्तर प्रदेश की ओर से दिया व नैना ने 4-4 गोल दागे। उनका साथ देते हुए सौम्या व प्रीति यादव ने 3-3 गोल किए। सुमन, सताक्षी व अनन्या को 2-2 गोल करने में सफलता मिली। वहीं पुड्डुचेरी की ओर से मयूरा, वी.धारशिला ज्योति व व पी.शिखा एक-एक गोल कर सकी।

इससे पूर्व चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन आज मुख्य अतिथि मोनिका एस गर्ग (आईएएस, कृषि उत्पादन आयुक्त) व विशिष्ट अतिथि खेल निदेशक डा.आरपी सिंह ने उत्तर प्रदेश बनाम पुड्डुचेरी के बीच खेले गए मुकाबले की शुरुआत कराके किया।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक ओपी श्रीवास्तव (लखनऊ पूर्वी विधानसभा) ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पूरे देश की 26 टीमें भाग ले रही है। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) ने अतिथिगण का आभार जताया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक सुधीर गर्ग (रिटायर्ड आईएएस), हैंडबॉल एसोसिशन इंडिया के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के आयोजन सचिव अमित पाण्डेय व संयुक्त सचिव परमेंद्र सिंह और लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव डा.सुमंत पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी व खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।

आज पूल बी में आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी (हिमाचल प्रदेश) ने मुंबई हैंडबॉल अकादमी को 19-7 से शिकस्त दी। आर्यावर्त की ओर से आरती ने 6, काजल ने 5, दीपिका व सोनाली ने 3-3 गोल किए। मुबई हैंडबॉल अकादमी से सुहानी ने 3 गोल किए। मध्यांतर तक आर्यावर्त ने 8-4 की बढ़त बना ली थी। पूल एफ में बिहार ने केरल को एकतरफा 30-5 से शिकस्त दी। बिहार की जीत में सिंधु कुमारी ने 7, नीतू कुमारी ने 5 जबकि अंशु कुमारी व सुरुचि ने 4-4 गोल किए।

पूल ए में तेलंगाना ने मणिपुर को 17-7 से हराया। तेलंगाना से बी.ज्योति ने 9, पी.अक्षरा ने 4 जबकि जी.संजना व जेके दीपिका ने 2-2 गोल किए। मणिपुर से नीलम, काजल व पिंकी ने 2-2 गोल किए।

पूल जी में पंजाब ने पश्चिम बंगाल को 15-13 से हराया। इस रोमांचक मैच में दोनों टीमें मध्यांतर तक 7-7 से बराबरी पर थी। पंजाब की जीत में आशिया ने 8 व ज्ञानी ने 5 गोल किए। पश्चिम बंगाल से नमिता राय ने 5 व मौमिता राय ने 4 गोल किए। इसके अलावा पूल डी में कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 18-10 से और पूल एच में आंध्र प्रदेश ने झारखंड को 16-6 से शिकस्त दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।