द इंडियन व्यू

मुल्लांपुर में पहली बार मेन्स इंटरनेशनल मैच : भारत बनाम साउथ अफ्रीका पिच रिपोर्ट

भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा टी-20 गुरुवार को चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर मैदान पर खेला जाना है। कटक में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर…

Ragwendra P Singh
December 11, 2025
2 min read
मुल्लांपुर में पहली बार मेन्स इंटरनेशनल मैच : भारत बनाम साउथ अफ्रीका पिच रिपोर्ट

भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा टी-20 गुरुवार को चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर मैदान पर खेला जाना है।

कटक में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। आज सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम की नजरें दूसरे मुकाबले में भी मेजबानों को धूल चटाकर सीरीज में बढ़त को दोगुना करने पर होगी।

वहीं साउथ अफ्रीका इस मैच को अपने नाम कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा। मुल्लांपुर अपना पहला मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेट मैच होस्ट करने के लिए तैयार है। दिसंबर के महीने में यहां ठंड का कहर रहेगा और ओस अहम भूमिका निभा सकती है। चेज करना इस मैदान पर होनों टीमों की पहली पसंद होगी।

साभार : गूगल

इस वेन्यू ने इस साल के आईपीएल में कुछ रोमांचक मुकाबलों की मेजबानी की, लेकिन इसने कई तरह के नतीजे दिए: एक जहां टीमों ने 200 से ज्यादा का टोटल बनाया और साथ ही कम स्कोर वाले रोमांचक मैच भी खेले, जिनमें कुछ औसत स्कोर भी शामिल थे।

कटक की सतह पर एक सरप्राइज टेस्ट का सामना करने के बाद इस मुकाबले में उतरते हुए, गुरुवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए भी उतना ही रहस्य इंतजार कर रहा होगा। टॉस जीतकर यहां टीमें पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक 32 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 19 मैच जीतकर टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाया हुआ है।

वहीं साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में 12 जीत मिली है। दोनों के बीच इस दौरान 1 मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया था। आज टीम इंडिया की नजरें इस आंकड़े को 20 पर पहुंचाने पर होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।