मुडा घोटाले को लेकर हो रही ईडी जांच को हम प्रभावित नहीं कर रहे : प्रियांक खड़गे
नई दिल्ली। कांग्रेस शासित कर्नाटक सरकार के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से कथित तौर पर जुड़े मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई की है। इस पर कर्नाटक सरकार के मंत्री…

नई दिल्ली। कांग्रेस शासित कर्नाटक सरकार के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से कथित तौर पर जुड़े मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई की है। इस पर कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे ने शनिवार को कहा कि हम जांच को प्रभावित नहीं कर रहे लेकिन पिछले 10 साल में जो हुआ, उन सभी की जांच होनी चाहिए।
प्रियांक खड़गे ने आईएएनएस को बताया, कानून के अनुसार कार्रवाई हो रही है। हम जांच को प्रभावित करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। ईडी की जांच मुडा के बारे में है, न कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बारे में है। पिछले एक दशक के दौरान जो कुछ हुआ, उन सभी चीजों की जांच होनी चाहिए।
बता दें कि एमयूडीए में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में सीएम सिद्धारमैया को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इससे पहले वे लोकायुक्त जांच का सामना भी कर चुके हैं। कर्नाटक के इतिहास में सत्ता में रहते हुए लोकायुक्त जांच का सामना करने वाले सिद्धारमैया पहले मुख्यमंत्री हैं।
सीएम सिद्धारमैया का पिछला रिकॉर्ड काफी साफ-सुथरा रहा है लेकिन चार दशक के राजनीतिक करियर में वे पहली बार जांच का सामना कर रहे हैं।
कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की मीटिंग के दौरान पार्टी नेताओं के बीच हुई बहस को लेकर प्रियांक खड़गे ने दावा किया कि बेलगावी में सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा, परिवार में चार लोग रहेंगे तो शोर होगा ही।
दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस की बैठक में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। कांग्रेस भवन निर्माण को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस हुई थी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला बेलगावी में जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम की तैयारियों के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इसी बीच कांग्रेस भवन के लिए मंत्रियों और विधायकों के कम योगदान पर चर्चा होने लगी और नेताओं के बीच तीखी बहस होने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
