द इंडियन व्यू

मुख्यमंत्री सरमा की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात

गुवाहाटी/ नई दिल्ली : असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य में चल रही महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। यह…

Ragwendra P Singh
July 2, 2025
2 min read
मुख्यमंत्री सरमा की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात

गुवाहाटी/ नई दिल्ली : असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य में चल रही महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। यह समीक्षा बैठक केंद्रीय मंत्री के आधिकारिक निवास पर हुई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मंत्रालय से सहयोग की अपील की। इस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आश्वस्त किया कि उनके मंत्रालय द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ाने, व्यापार मार्गों को मजबूत करने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए असम की परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, "आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से सार्थक बैठक हुई। असम की प्रमुख अधोसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और उनके समयबद्ध पूरा होने के लिए उनके मंत्रालय से सहयोग मांगा। मंत्री ने इस दिशा में मंत्रालय के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।"

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, "आज दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ असम में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की। ये परियोजनाएं पूर्वोत्तर क्षेत्र में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी, व्यापार मार्गों को बेहतर करेंगी और आर्थिक विकास में तेजी लाएंगी।"

बैठक में विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरीटा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. के.के द्विवेदी और सड़क परिवहन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर आईसीआईसीआई फाउंडेशन और आईसीआईसीआई बैंक के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान असम में चल रही सीएसआर पहलों को मजबूत करने, विस्तारित करने और सूक्ष्म ऋण प्राप्तकर्ताओं के लिए क्रेडिट एक्सेस बढ़ाने पर चर्चा हुई।

इसके अलावा, लाइफकेयर लिमिटेड के चेयरमैन जयेश सैनी ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की और असम के स्वास्थ्य क्षेत्र में कंपनी की आगामी योजनाओं और निवेश की रूपरेखा साझा की।

उल्लेखनीय है कि केन्या स्थित इस कंपनी ने फरवरी में गुवाहाटी में आयोजित एडवांटेज असम 2.0 समिट के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे।


इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…