मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिहार में अगले तीन दिनों तक एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेगी
नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए रवाना होंगी। अगले तीन दिनों तक मुख्यमंत्री बिहार में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगी। उनके साथ भारतीय जनता…

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए रवाना होंगी। अगले तीन दिनों तक मुख्यमंत्री बिहार में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगी। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सहयोगी दलों के नेता, पार्टी उम्मीदवार और कार्यकर्ता भी होंगे। जनसभाओं के अलावा मुख्यमंत्री रोड शो में भी हिस्सा लेंगी। यह जानकारी सोमवार को एक विज्ञप्ति के जारी दी गई है।विज्ञप्ति के मुताबिक, चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह तीसरा बिहार दौरा होगा और इसे एक बेहद व्यस्त दौरा बताया जा रहा है। इन तीन दिनों के दौरान, वह 12 से 15 निर्वाचन क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगी, जिनमें 6 नवंबर और 11 नवंबर को होने वाले मतदान क्षेत्र भी शामिल हैं।मुख्यमंत्री सोमवार रात बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। तीन दिवसीय प्रचार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री 4 नवंबर को सीवान, बड़हरिया, बैकुंठपुर और आसपास के इलाकों सहित कई निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी रैलियां, जनसभाएं और रोड शो करेंगी। 5 नवंबर को उनका अभियान गौरा बौराम, अरवल, गया शहर और औरंगाबाद निर्वाचन क्षेत्रों में होगा। 6 नवंबर को वह भागलपुर, वारिसलीगंज, हिसुआ और दिनारा निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगी। 6 नवंबर की रात को मुख्यमंत्री के नई दिल्ली लौटने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
