द इंडियन व्यू

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला निंदनीय, लोकतंत्र में हिंसा के लिए जगह नहीं : आतिशी

नई दिल्ली : दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले को निंदनीय बताया। उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि दिल्ली की…

Ragwendra P Singh
August 20, 2025
2 min read
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला निंदनीय, लोकतंत्र में हिंसा के लिए जगह नहीं : आतिशी

नई दिल्ली : दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले को निंदनीय बताया। उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया।

अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर यह हमला उस वक्त हुआ, जब वे जनसुनवाई के तहत लोगों की समस्याएं सुन रही थीं। इस दौरान एक शख्स आया और उसने मुख्यमंत्री पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया। इस हमले से मुख्यमंत्री जमीन पर गिर गई। इसके बाद फौरन मुख्यमंत्री को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जब दिल्ली की कमान अपने हाथों में संभाली है, तब से वे लगातार जनसुनवाई के तहत लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान कर रही हैं। इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं, जो अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हैं।

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर आया था। जब वह मुख्यमंत्री के नजदीक पहुंचा, तो वह चिल्लाने लगा और उसी दौरान उसने रेखा गुप्ता पर अटैक कर दिया। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने किया, जिसने मुख्यमंत्री पर हमला करने से पहले उन्हें कुछ कागजात दिए थे।

हालांकि, हमले की अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सीएम रेखा गुप्ता फिलहाल चिकित्सा निगरानी में हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर पहुंच गए हैं।

फिलहाल, आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना को उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…