समाचार पोर्टल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आगरा दौरे पर रहेंगे, सीएम शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण

फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में शिक्षक और स्नातक एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को सीएम करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के परिजनों से भी मिलेंगे आगरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Ragwendra P Singh
October 16, 2026
2 min read
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आगरा दौरे पर रहेंगे, सीएम शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण

फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में शिक्षक और स्नातक एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को सीएम करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के परिजनों से भी मिलेंगे

आगरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को (16 अक्टूबर) ताजनगरी आगरा के दौरे पर रहेंगे। करीब तीन घंटे के प्रस्तावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ताज ईस्ट गेट के पास निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में शिक्षक और स्नातक एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे और शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

80 फीसदी पूरा हुआ शिवाजी म्यूजियम का निर्माण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सबसे पहले ताज ईस्ट गेट के पास निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निरीक्षण करेंगे। म्यूजियम का करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसका उद्घाटन 15 दिसंबर को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के साथ ही परियोजना से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। म्यूजियम को लेकर चल रहे कार्यों की स्थिति और निर्धारित समयसीमा के अनुरूप निर्माण पूरा करने पर विशेष ध्यान रहेगा।

एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा, शोकाकुल परिवार से भी मिलेंगे

म्यूजियम के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित की जा रही है। इसमें आगरा सहित आसपास के जिलों से कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर पहुंचेंगे। यहां वह उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट से गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ने मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का किया स्थलीय निरीक्षण चिकित्सा अधिकारियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश अस्पताल में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता…

शिक्षक हितों का संरक्षण और शिक्षा का सशक्तीकरण हमारी प्रतिबद्धता: ब्रजेश पाठक

अलीगढ़ में आगरा खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला/महानगर शिक्षक संवाद बैठक को उपमुख्यमंत्री ने किया संबोधित शिक्षकों के साथ किया संवाद, विधान परिषद चुनाव, शिक्षा के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों…

यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’: मुख्यमंत्री

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ कानून की सबसे बड़ी पूंजी उसकी धाराएं नहीं, बल्कि आमजन का विश्वास है: सीएम योगी एआई को सहायक बनाइए, सारथी नहीं,…

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उच्चस्तरीय बैठक में राजधानी को जलभराव से बचाने का बड़ा रोडमैप तैयार गोमती के बैकफ्लो को रोकने के लिए लगेंगे 12 नए फ्लड पंपिंग स्टेशन, न्याय विहार से एल्डिको ड्रेन…