मुख्यमंत्री धामी ने 'ड्रग्स फ्री उत्तराखंड' के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शासकीय आवास पर ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए पुलिस और उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशभर में ड्रग पैडलर्स और…

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शासकीय आवास पर ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए पुलिस और उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशभर में ड्रग पैडलर्स और माफियाओं पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स को मजबूत करने, प्रदेशभर में रात में चेकिंग बढ़ाने, सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता और सख्त जांच सुनिश्चित करने को भी कहा है।
मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन, एपी अंशुमान, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में 1933 ड्रग्स फ्री हेल्पलाइन नंबर के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया, जिससे अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ सकें और त्वरित शिकायत दर्ज करा सकें। सीएम धामी ने प्रदेश में व्यापक जन-जागरूकता और ड्रग्स अवेयरनेस कार्यक्रमों को अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही, बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों की (स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, समाज कल्याण व युवा कल्याण) संयुक्त कार्यशाला आयोजित की जाए। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्रों की संख्या बढ़ाकर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि बाहरी राज्यों से ड्रग्स की सप्लाई राज्य में न हो पाए। ड्रग्स की तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयास किए जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
गंगोत्री और यमुनोत्री में टूटा श्रद्धालुओं की संख्या का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, 18.91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
