मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश को मिली नई टीम, मनोज वर्मा बने अध्यक्ष, अतुल जे.पाण्डेय सचिव
लखनऊ। थाईलैंड की प्रसिद्ध मार्शल आर्ट मुए थाई की उत्तर प्रदेश इकाई मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की नई समिति का गठन सोमवार को होटल एम्पीरियो ग्रैंड, आलमबाग, लखनऊ में आयोजित बैठक में किया गया। इस बैठक में मनोज वर्मा…

लखनऊ। थाईलैंड की प्रसिद्ध मार्शल आर्ट मुए थाई की उत्तर प्रदेश इकाई मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की नई समिति का गठन सोमवार को होटल एम्पीरियो ग्रैंड, आलमबाग, लखनऊ में आयोजित बैठक में किया गया।

इस बैठक में मनोज वर्मा को अध्यक्ष, अतुल जे. पाण्डेय को सचिव व अक्षय मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, देवेंद्र सिंह को चेयरमैन के रूप में निर्वाचित किया गया।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की इस नई कमेटी के गठन के बाद यूनाइटेड मुए थाई एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं महासचिव श्रीराम चौधरी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर लखनऊ इकाई से रत्नेश शर्मा और अभिषेक मौर्य भी उपस्थित रहे।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
• चेयरमैन: देवेंद्र सिंह
• अध्यक्ष: मनोज वर्मा
• वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सैयद इमरान हुसैन
• सचिव: अतुल जे. पाण्डेय
• उपाध्यक्ष: शशांक तिवारी, स्नेहा पाण्डेय
• सीईओ: नीरज सिंह
• कोषाध्यक्ष: अक्षय मिश्रा
• संयुक्त सचिव: अभिप्राय सोनकर, मो. अज़हर खान, धर्मेंद्र यादव
• टेक्निकल डायरेक्टर: जयप्रकाश यादव
• चीफ इंस्ट्रक्टर: तुषार चौहान
• विधिक सलाहकार: अम्मन गुप्ता
• अतिरिक्त विधिक सलाहकार: क़ाज़ी मोहम्मद अकरम
• कार्यकारिणी सदस्य: सरताज अहमद, अक्षिता मिश्रा, सद्दाम खान।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
