मुंबई इंडियंस के लिए नंबर-1 बनने का 'करो या मरो' का समीकरण
आईपीएल 2025 के आगाज में 5 में से 4 मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस अब पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बन सकती है। सुनने में यह थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा है, मगर यह सच है। साभार : गूगल पिछले तीन मैचों में गुजरात टाइटंस, रॉयल…

आईपीएल 2025 के आगाज में 5 में से 4 मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस अब पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बन सकती है। सुनने में यह थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा है, मगर यह सच है।

पिछले तीन मैचों में गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की हार ने मुंबई के लिए नंबर-1 बनने के दरवाजे खोल दिए हैं। मुंबई इंडियंस का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 मई को है।
एमआई को टॉप-2 में अगर अपनी जगह बनानी है तो उन्हें सबसे पहले यह मैच जीतना होगा। उसके बाद उन्हें बाकी तीन टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। मुंबई को अगर आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज हासिल करना है तो सबसे पहले उन्हें अपना लीग स्टेज का आखिरी मैच जीतना होगा। टीम 13 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ फिलहाल चौथे पायदान पर है।
अगर मुंबई पंजाब को अगले मुकाबले में चित करने में कामयाब रहती है तो उनके खाते में 18 अंक हो जाएंगे। पंजाब इस हार के साथ मुंबई से पीछे हो जाएगा क्योंकि उनके खाते में अभी भी 17 अंक है। इसके बाद मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हार की दुआ करनी होगी।
अगर गुजरात-आरसीबी अपने-अपने आखिरी मैच हारती है तो मुंबई नंबर-1 बन सकती है। गुजरात-आरसीबी के आखिरी मैच हारने के बाद मुंबई और गुजरात के बराबर 18-18 अंक होंगे, मगर बेहतर नेट रन रेट के चलते मुंबई पहले पायदान पर होगा। आज गुजरात टाइटंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है।
इस मैच में अगर गुजरात जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो भी मुंबई के पास टॉप-2 में फिनिश करने का मौका होगा। इसके लिए मुंबई को अपना आखिरी मैच जीतने के बाद आरसीबी की हार की दुआ करनी होगी। अगर आरसीबी अपना आखिरी मैच हारती है तो उनकी गाड़ी 17 अंकों पर ही अटक जाएगी और मुंबई 18 पॉइंट्स के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बना लेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
