मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : ठाणे क्रीक के नीचे समुद्र के भीतर दूसरी टीबीएम से सुरंग की खुदाई शुरू
नई दिल्ली : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत महाराष्ट्र में ठाणे क्रीक के नीचे देश की पहली समुद्र के भीतर बनने वाली रेल सुरंग के निर्माण के लिए दूसरी टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ने शनिवार को सावली (घंसोली) से…

नई दिल्ली : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत महाराष्ट्र में ठाणे क्रीक के नीचे देश की पहली समुद्र के भीतर बनने वाली रेल सुरंग के निर्माण के लिए दूसरी टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ने शनिवार को सावली (घंसोली) से विक्रोली की ओर खुदाई शुरू कर दी। 10 किलोमीटर लंबे इस खंड में सात किलोमीटर सुरंग ठाणे क्रीक में समुद्र के नीचे बनाई जाएगी। यह किसी भी रेल कॉरिडोर के लिए भारत की पहली समुद्र के नीचे बनने वाली सुरंग होगी।
केंद्रीय रेल मंत्रालय ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के 21 किलोमीटर लंबे भूमिगत सुरंग खंड में से 16 किलोमीटर का निर्माण टनल बोरिंग मशीनों से किया जा रहा है। पहली टीबीएम ने 05 जुलाई को विक्रोली से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) की ओर छह किलोमीटर की खुदाई शुरू की थी। शेष पांच किलोमीटर का हिस्सा न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (एनएटीएम) से पहले ही पूरा किया जा चुका है।
मंत्रालय ने बताया कि यह टीबीएम भारत में रेल सुरंग निर्माण के लिए अब तक की सबसे बड़ी मशीनों में से एक है। इसका कटरहेड 13.6 मीटर व्यास का है, वजन 3,200 टन है और कुल लंबाई 96 मीटर है। यह मिक्सशील्ड प्रकार की सेमी-ऑटोमैटिक स्लरी आधारित टीबीएम है, जो दबावयुक्त बेंटोनाइट स्लरी सर्किट के जरिए खुदाई के दौरान सुरंग के अग्रभाग को स्थिर बनाए रखती है। मुंबई उपनगरीय क्षेत्र की भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों को देखते हुए इस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे जमीन धंसने पर नियंत्रण और सतह पर व्यवधान कम किया जा सके।
टीबीएम में एडवांस्ड सेमी-कंटीन्यूअस एडवांस (एससीए) प्रणाली लगी है, जिससे सुरंग की रिंग लगाने और खुदाई का कार्य एक साथ किया जा सकता है। इसके अलावा मशीन में मल्टी-गैस रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम, स्वचालित अग्निशमन प्रणाली, वॉटर कर्टेन और स्प्रिंकलर नेटवर्क जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं भी उपलब्ध हैं।
सावली में टीबीएम को लॉन्च करने के लिए 39 मीटर गहरा शाफ्ट बनाया गया है। सीमित स्थान के कारण मशीन को अलग-अलग हिस्सों में नीचे उतारकर जोड़ा गया। परियोजना स्थल पर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, स्लरी ट्रीटमेंट प्लांट, बेंटोनाइट स्टोरेज टैंक, समर्पित पावर सबस्टेशन, बैकअप जनरेटर, रेडी-मिक्स कंक्रीट प्लांट और अन्य आवश्यक लॉजिस्टिक सुविधाएं भी स्थापित की गई हैं।
परियोजना में सुरंग निर्माण और आसपास की संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। टीबीएम से निर्मित सुरंग को पूरी तरह जलरोधी संरचना के रूप में डिजाइन किया गया है। पानी के प्रवेश को रोकने के लिए सुरंग के अस्तर में हाइड्रोफिलिक सील के साथ डबल-लेयर ईपीडीएम गैस्केट का उपयोग किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
