द इंडियन व्यू

'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज डेट का ऐलान, 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

अमेजन प्राइम वीडियो पर 'मिर्जापुर' वेब सीरीज की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स 'मिर्जापुर: द मूवी' लेकर आ रहे हैं। फैन्स के लिए बड़ी खुशी की बात यह है कि फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। रणभूमि में…

Ragwendra P Singh
February 5, 2026
1 min read
'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज डेट का ऐलान, 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

अमेजन प्राइम वीडियो पर 'मिर्जापुर' वेब सीरीज की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स 'मिर्जापुर: द मूवी' लेकर आ रहे हैं। फैन्स के लिए बड़ी खुशी की बात यह है कि फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। रणभूमि में सत्ता, लड़ाई और भौकाल की कहानी अब सिनेमाघरों में भी पर्दे पर दिखाई देगी।

 

फिल्म गुरमीत सिंह के निर्देशन में तैयार की जा रही है और इसका निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर ने किया है। सह-निर्माता के रूप में कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी जुड़े हैं। मेकर्स ने रिलीज़ डेट का ऐलान करते हुए फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसमें लिखा है, "अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।"

 

फिल्म में सीरीज के चर्चित किरदारों का जबरदस्त कॉम्बो दिखेगा। अली फज़ल (गुड्डू पंडित), पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) की वापसी दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगी। इसके अलावा नई फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन और अभिषेक बनर्जी जैसे नए चेहरे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…