द इंडियन व्यू

मिडिल ईस्ट संकट का असर: अल्बानिया में फंसे भारतीय पहलवान, सभी सुरक्षित

नई दिल्ली : इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय खिलाड़ियों पर भी देखने को मिल रहा है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में हिस्सा लेने गए 16 भारतीय पहलवान अल्बानिया की राजधानी तिराना में फंस…

Ragwendra P Singh
March 2, 2026
2 min read
मिडिल ईस्ट संकट का असर: अल्बानिया में फंसे भारतीय पहलवान, सभी सुरक्षित

नई दिल्ली : इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय खिलाड़ियों पर भी देखने को मिल रहा है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में हिस्सा लेने गए 16 भारतीय पहलवान अल्बानिया की राजधानी तिराना में फंस गए हैं। मिडिल ईस्ट के बड़े हिस्से में हवाई क्षेत्र बंद होने और उड़ानों के रद्द होने के कारण उनकी वापसी प्रभावित हुई है।

 

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के चलते कई देशों ने अपने हवाई अड्डे बंद कर दिए हैं और उड़ान संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारतीय दल की वापसी दुबई के रास्ते होनी थी, लेकिन दुबई में हमलों के बाद कनेक्टिंग फ्लाइट रद्द कर दी गई, जिससे पूरी टीम को तिराना में रुकना पड़ा।

 

महिला टीम की कोच मनजीत रानी ने वीडियो संदेश में बताया, “हम सीनियर रैंकिंग सीरीज के लिए तिराना आए थे, लेकिन दुबई में हमलों के कारण हमारी कनेक्टिंग फ्लाइट रद्द हो गई। फिलहाल हम एयरपोर्ट के पास एक होटल में ठहरे हुए हैं और यहां कोई दिक्कत नहीं है। हम भारत सरकार और भारतीय कुश्ती महासंघ का धन्यवाद करते हैं, जो हमारी मदद कर रहे हैं।”

 

महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाली नेहा सांगवान के पिता ने बताया कि टीम को आज दिल्ली पहुंचना था, लेकिन दुबई के रास्ते वाली उड़ान रद्द हो गई। अब वैकल्पिक मार्ग से वापसी की कोशिश की जा रही है।

 

मुख्य महिला कोच वीरेंद्र दहिया ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही टीम को भारत लाया जाएगा।

 

इसी तरह भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम कतर की राजधानी दोहा में फंसी हुई है, जहां वह एफआईबीए विश्व कप 2027 क्वालीफायर में लेबनान के खिलाफ मुकाबले के स्थगित होने के बाद वापसी का इंतजार कर रही है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और उनके कोच इरवांशाह आदी प्रतामा संयुक्त अरब अमीरात के दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।

 

हालांकि सभी भारतीय खिलाड़ी सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने उनकी वापसी को अनिश्चित बना दिया है।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…