मार्करम का हैरतअंगेज डाइव कैच, भारत की मुश्किलें बढ़ीं
भारत बनाम साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के 489 रनों के सामने टीम इंडिया मुश्किल में दिखाई दे रही है। भारत पर अब फॉलोऑन का खतरा मंडरा…

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के 489 रनों के सामने टीम इंडिया मुश्किल में दिखाई दे रही है। भारत पर अब फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। अगर टीम इंडिया को फॉलोऑन बचाना है तो कम से कम 290 के स्कोर तक पहुंचना होगा।
भारतीय पारी के दौरान साउथ अफ्रीका के प्लेयर ऐडन मार्करम ने एक ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसे देखने के बाद खुद बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी भी हक्के बक्के रह गए। ऐडन मार्करम ने यह कैच 42वें ओवर में मार्को यान्सन की गेंद पर पकड़ा। यान्सन ने नीतीश कुमार रेड्डी को चौथी गेंद बाउंसर पर डाली।
भारतीय बल्लेबाज गेंद को समझ नहीं पाया और गेंद उनके हाथ पर लगकर स्लिप की दिशा में गई। वहां मौजूद ऐडन मार्करम ने अपने दाए ओर भागते हुए डाइव लगाई और इस कैच को अंजाम दिया। इस कैच की तारीफ हर जगह हो रही है। बात मैच की करें तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 489 रन बोर्ड पर लगाए।

मेहमान टीम के लिए मुथुसामी ने शतक जड़ा, वहीं मार्को यान्सन ने 93 रनों की शानदार पारी खेली। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए। तीसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए बल्लेबाजी में अच्छी रही थी। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े थे।
भारत को दूसरा झटका 95 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। जैसे ही जायसवाल आउट हुए तो विकेट की झड़ी लग गई। 95 पर 1 से भारत का स्कोर कुछ देर बाद 122 पर 7 हो गया। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 290 के स्कोर तक पहुंचना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
