द इंडियन व्यू

मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, चार एशेज सीरीज और दो विश्व कप जीत का हिस्सा रहे इंग्लिश पेसर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वुड इंग्लैंड की दो बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। वुड ने 2015 में लॉर्ड्स के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू…

Ragwendra P Singh
September 22, 2026
3 min read
मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, चार एशेज सीरीज और दो विश्व कप जीत का हिस्सा रहे इंग्लिश पेसर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वुड इंग्लैंड की दो बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। वुड ने 2015 में लॉर्ड्स के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 38 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 19 विकेट चटकाए।

वहीं, 70 वनडे मुकाबलों में वुड ने 80 विकेट निकाले जबकि 38 टी20 मैचों में उन्होंने कुल 54 विकेट चटकाए। वुड 2019 में इंग्लैंड की वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। इसके साथ ही जोस बटलर की कप्तानी में 2022 में टी20 विश्व कप जीतने वाली इंग्लिश टीम में भी वुड शामिल रहे।

वुड ने चार एशेज सीरीज में हिस्सा लिया और 2015 में अपनी पहली सीरीज के दौरान ट्रेंट ब्रिज में ट्रॉफी वापस पाने के लिए इंग्लैंड की ओर से निर्णायक विकेट लिया था। 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हेडिंग्ले में उनके शानदार स्पेल ने भी इंग्लैंड को 2-0 से पिछड़ने के बाद वापसी करने और सीरीज ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई।

Photo Credit: AP

इंग्लैंड को 2019 में वनडे विश्व कप जिताने में वुड ने अहम किरदार निभाया और उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 18 विकेट निकाले। फाइनल में मांसपेशियों में खिंचाव होने के बावजूद वह पूरी रफ्तार के साथ गेंदबाजी करते रहे थे। मार्क वुड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर लिखा, "मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।

हालांकि, पिछले साल को देखते हुए यह कोई हैरानी की बात नहीं हो सकती लेकिन मेरे कॉन्ट्रैक्ट के अंत में यह एक स्वाभाविक समय लगता है। मैंने हमेशा मजबूत बने रहने और चोट से वापसी करके लोगों को गलत साबित करने और सबको यह दिखाने की कोशिश की है कि मैं क्या कर सकता हूं। मेडिकल सलाह के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट और 50 ओवर का क्रिकेट खेलना संभव नहीं है, इसलिए पिछले एक साल में इंग्लैंड के लिए खेलने का सपना धीरे-धीरे मुझसे दूर होता गया।"

Mark Wood (@mawood33)

We Are England Cricket (@englandcricket)

उन्होंने लिखा, "इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और एक सपना सच होने जैसा रहा है। मेरे अंदर का छोटा बच्चा इंग्लैंड के लिए इतना ज्यादा खेलने पर बहुत खुश होगा। दुनियाभर में घूमना, शानदार लोगों से मिलना और बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ क्रिकेट खेलना- ये सब करना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है और मैंने हमेशा इसे पसंद किया है।"

Mark Wood (@mawood33)

We Are England Cricket (@englandcricket)

इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की वुड के रिटायरमेंट पर कहा, "एक शानदार करियर के आखिरी दौर को देखना सम्मान की बात रही है। एशेज सीरीज और दो वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाना और जब भी उनके हाथ में गेंद आई तो दर्शकों का रोमांच बढ़ाना- ऐसी उपलब्धियां बहुत कम खिलाड़ी हासिल कर पाते हैं। वे अपने शानदार करियर पर गर्व कर सकते हैं।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।