मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में बेचीं 3 करोड़वीं कार, ऑल्टो सबसे लोकप्रिय मॉडल
नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपनी 3 करोड़वीं पैसेंजर व्हीकल की बिक्री दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ मारुति सुजुकी भारत की पहली कार निर्माता कंपनी बन गई है, जिसने…

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपनी 3 करोड़वीं पैसेंजर व्हीकल की बिक्री दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ मारुति सुजुकी भारत की पहली कार निर्माता कंपनी बन गई है, जिसने घरेलू बाजार में यह आंकड़ा पार कर लिया है।
कंपनी ने बुधवार को एक बयान में बताया कि उसने यह उपलब्धि सिर्फ 42 साल में हासिल की है। मारुति सुजुकी इंडिया ने 14 दिसंबर, 1983 को भारत में अपनी पहली कार मारुति-800 ग्राहक को सौंपी थी। मारुति ने कहा कि उसने 28 साल दो महीने में पहली बार एक करोड़ संचयी बिक्री का आंकड़ा पार किया था। फिर एक करोड़ कारें सात साल 5 महीने में बेची गईं। इसके बाद घरेलू बाजार में एक करोड़ कारें छह वर्ष चार महीने के रिकॉर्ड समय में बेची गईं।
मारुति ने कहा कि भारत में बेची गई तीन करोड़ कारों में से ऑल्टो सबसे लोकप्रिय मॉडल बनकर उभरी, जिसकी 47 लाख से अधिक कारें बिकीं। इसके बाद 34 लाख कारों के साथ वैगन आर दूसरे स्थान और 32 लाख से अधिक कारों के साथ स्विफ्ट तीसरे स्थान पर रही। वाहन निर्माता ने बताया कि कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा और फ्रोंक्स भी कंपनी के खंड में सबसे अधिक बिकने वाले शीर्ष दस वाहनों में शामिल हैं।
मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने कहा कि प्रति एक हजार व्यक्तियों पर लगभग 33 वाहनों की कार उपलब्धता के साथ हम जानते हैं कि हमारी यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कंपनी अधिक से अधिक लोगों तक परिवहन का आनंद पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। मारुति सुजुकी इंडिया ने वर्तमान में 19 मॉडल में 170 से अधिक संस्करण पेश करती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
