द इंडियन व्यू

मानसून सत्र के पहले दिन नीट और राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के पहले दिन आज लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने नीट-यूजी पेपर लीक, अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा किया। शोर-शराबे के कारण दोनों सदनों की…

Ragwendra P Singh
July 20, 2026
2 min read
मानसून सत्र के पहले दिन नीट और राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के पहले दिन आज लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने नीट-यूजी पेपर लीक, अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा किया। शोर-शराबे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

 

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीट-यूजी पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर एकत्र हुए छात्रों की आवाज दबाई जा रही है और उन पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने इस मामले पर सदन में चर्चा की मांग की। विपक्ष के हंगामे के बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

 

उधर, लोकसभा में भी विपक्षी सांसदों ने नीट-यूजी पेपर लीक, अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी और अन्य मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की। कई सांसद पोस्टर और बैनर लेकर सदन में पहुंचे। लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही करीब 12 मिनट ही चल सकी, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

 

उल्लेखनीय है कि संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं। सरकार इस सत्र में आयकर संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक और उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक सहित सात महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने की तैयारी में है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…