मानसून में बढ़े एच1एन1 के मामले, आईएमए ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली : मानसून के दौरान देश में स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए ) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है लेकिन यह भी कहा है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है।बुधवार को…

नई दिल्ली : मानसून के दौरान देश में स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए ) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है लेकिन यह भी कहा है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है।बुधवार को जारी परामर्श में आईएमए ने कहा कि एच1एन1 के अधिकांश संक्रमण हल्के होते हैं और कुछ समय में अपने आप ठीक हो जाते हैं। हालांकि, संक्रमण के लक्षणों पर नजर रखना जरूरी है।आईएमए की एडवाइजरी के अनुसार एच1एन1 में आमतौर पर अचानक तेज बुखार, ठंड लगना, लगातार सूखी खांसी, गले में खराश, मांसपेशियों में तेज दर्द, थकान, सिरदर्द और नाक बहने या बंद होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।बच्चों में इसके साथ मतली, उल्टी या दस्त की समस्या भी अपेक्षाकृत अधिक देखी जा सकती है।आईएमए ने लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक लेने से बचने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक एच1 एन 1 वायरल संक्रमण है, इसलिए एंटीबायोटिक्स वायरस को खत्म नहीं करतीं।सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, होंठ नीले पड़ना, खून वाली खांसी, अत्यधिक सुस्ती या लगातार उल्टी जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गई है।आईएमए ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने और लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। इसके साथ आईएमए ने लोगों से अपील की है कि वे हाथों की सफाई रखें, खांसते-छींकते समय मुंह ढकें, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें और बीमार होने पर घर पर रहें।इस बीच दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मौजूदा समय में राजधानी में 2308 मामले सामने आए हैं। वहीं, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, फिलहाल सामने आए वायरस मौसमी स्वाइन फ्लू है और इसमें किसी नए खतरनाक म्यूटेशन की पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
