माइक्रोटनलिंग : भारत ने पाइपलाइन के इतिहास में नए मानक किए स्थापित : हरदीप पुरी
नई दिल्ली : केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि असम में बहने वाली बेकी नदी में माइक्रोटनलिंग के जरिए महज 28 दिनों में पाइपलाइन बिछाई गई। उन्होंने बताया कि यह काम एक उत्कृष्ट…

नई दिल्ली : केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि असम में बहने वाली बेकी नदी में माइक्रोटनलिंग के जरिए महज 28 दिनों में पाइपलाइन बिछाई गई।
उन्होंने बताया कि यह काम एक उत्कृष्ट तकनीक के साथ बिना किसी खुदाई और नदी के सतह पर बिना किसी नुकसान के केवल सटीकता के साथ पूरा किया गया और भविष्य के लिए इंजीनियरिंग के एक मिसाल पेश हुई।
केंद्रीय मंत्री पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, असम में बहने वाली बेकी एक शक्तिशाली लेकिन बाढ़ग्रस्त नदी के नीचे भारत की सबसे पुरानी क्रॉस कंट्री पाइपलाइन गुजरती है। 1964 में कमिशन की गई 434 किलोमीटर लंबी ऊर्जा रेखा वर्षों से पूर्वोत्तर भारत के विकास की धड़कन बनी है, लेकिन समय के साथ ऊर्जा के इस अविरल बहाव को जारी रखने के लिए इस जीवनरेखा को नया जीवन देना जरूरी हो गया। हालांकि, पाइपलाइन बिछाने की पारंपरिक तकनीकें जैसे ओपन कट, एचडीडी, सस्पेंशन आजमाई गईं, लेकिन इस संवेदनशील पारिस्थितिक नदी तल में कोई भी पारंपरिक समाधान काम न आया।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि तभी एक उत्कृष्ट तकनीक माइक्रोटनलिंग उपयुक्त समाधान के रूप में उभरी, जिसमें बिना किसी खुदाई और सतह पर किसी तरह के नुकसान के केवल सटीकता गहराई में और नदी के नीचे काम हुआ।
केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा, हौसले और इनोवेशन के साथ असंभव को संभव बनाया गया। इस काम के लिए दुनिया की सबसे उन्नत माइक्रो टनलिंग मशीनों में से एक हेर्रेंक्नेच्ट एवीएन 1600 एमटीबीएम तैनात की गई। इस मशीन ने वर्षों के कार्य को रिकॉर्ड 28 दिन में पूरा किया, जिससे यह प्रोजेक्ट भविष्य के लिए एक इंजीनियरिंग की मिसाल बन गया और पाइपलाइन इतिहास में एक नया मानक स्थापित हो गया।
इससे पहले रविवार को उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2015 से भारत में कार्यरत अन्वेषण और उत्पादन (ईएंडपी) कंपनियों ने 172 हाइड्रोकार्बन क्षेत्र खोजे हैं, जिनमें 62 अपतटीय क्षेत्रों में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
