द इंडियन व्यू

महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस में श्रियांका साडंगी को आठवां स्थान

पेरिस ओलंपिक खेल चुकी श्रियांका साडंगी आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप के तीसरे दिन महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में आठवें स्थान पर रही। वह विश्व कप व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही लेकिन 45 शॉट…

Ragwendra P Singh
April 18, 2025
1 min read
महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस में श्रियांका साडंगी को आठवां स्थान

पेरिस ओलंपिक खेल चुकी श्रियांका साडंगी आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप के तीसरे दिन महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में आठवें स्थान पर रही। वह विश्व कप व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही लेकिन 45 शॉट के फाइनल में स्टैंडिंग पोजिशन दौर के दस शॉट के बाद बाहर हो गई।

साभार : गूगल

पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता अमेरिका की सागेन मडालिना ने स्वर्ण पदक जीता। पुरूषों के थ्री पोजिशंस फाइनल में भारत का कोई भी निशानेबाज फाइनल में नहीं पहुंच सका।

महिला वर्ग में नीलिंग और प्रोन पोजिशंस में भारतीय निशानेबाजों को दिक्कत हुई लेकिन स्टैंडिंग पोजिशन में श्रियांका, आशी चौकसी और सिफत कौर सामरा ने लय पकड़ी। श्रियांका सातवें, आशी नौवें और सिफत 11वें स्थान पर रही। फाइनल में अच्छी शुरूआत के बावजूद श्रियांका लय बरकरार रखने में नाकाम रही। पुरूष वर्ग में ऐश्वर्य तोमर, नीरज कुमार और चैन सिंह क्रमश: 17वें, 18वें और 19वें स्थान पर रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।