महिलाएं आज आत्मविश्वास के साथ कर रहीं नेतृत्व, समाज को दे रही हैं दिशाः रानी मुखर्जी
नई दिल्ली : अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा कि आज महिलाएं आत्मविश्वास के साथ संस्थानों का नेतृत्व कर रही हैं और समाज को दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की राष्ट्रपति भी एक महिला हैं। रानी मुखर्जी राष्ट्रीय महिला…

नई दिल्ली : अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा कि आज महिलाएं आत्मविश्वास के साथ संस्थानों का नेतृत्व कर रही हैं और समाज को दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की राष्ट्रपति भी एक महिला हैं।
रानी मुखर्जी राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय में बुधवार को आयोजित वॉयस ऑफ ग्रेस एंड ग्रिट नाम के विशेष कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रही थीं। रानी मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में ज्यादातर ऐसे किरदार निभाए हैं जो महिलाओं की कहानियों पर आधारित हैं। महिलाएं अपने करियर और परिवार दोनों को अच्छी तरह संभाल सकती हैं।
रानी मुखर्जी ने आयोग के कार्यालय में बनाए गए ‘वॉल ऑफ फेम’ का उद्घाटन किया। यह दीवार राष्ट्रीय महिला आयोग की वर्तमान और पूर्व अध्यक्षों के योगदान और नेतृत्व को सम्मान देने के लिए बनाई गई है। इसमें सभी अध्यक्षों की तस्वीरें लगाई गई हैं, जिन्होंने महिलाओं के अधिकारों और न्याय के लिए काम किया है।
इस दौरान रानी मुखर्जी और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के बीच महिलाओं के सशक्तीकरण, फिल्मों में महिलाओं की भूमिका, नेतृत्व और समाज में महिलाओं की बदलती स्थिति पर बात हुई। इस अवसर पर विजया रहाटकर ने कहा कि आज के समय में “मदर गिल्ट” जैसी सोच की कोई जगह नहीं है। आज की महिलाएं घर और काम दोनों की जिम्मेदारियां मजबूती और आत्मविश्वास के साथ निभा रही हैं। महिलाओं को अपनी कई भूमिकाओं और नेतृत्व क्षमता पर गर्व होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
