द इंडियन व्यू

महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंकों ने दिया 11 लाख करोड़ से ज्यादा का ऋणः शिवराज

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि दीनदयाल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत औपचारिक वित्तीय संस्थानों के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को…

Ragwendra P Singh
July 30, 2025
2 min read
महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंकों ने दिया 11 लाख करोड़ से ज्यादा का ऋणः शिवराज

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि दीनदयाल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत औपचारिक वित्तीय संस्थानों के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को अब तक 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरित किया जा चुका हैै। यह उपलब्धि समावेशी ग्रामीण विकास, महिलाओं के वित्तीय सशक्तीकरण और ग्राम स्तर पर आत्मनिर्भरता की दिशा में मोदी सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

शिवराज सिंह ने बुधवार को मीडिया से कहा कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय-डीएवाई-एनआरएलएम के तत्वावधान में देशभर की ग्रामीण गरीब महिलाएं मजबूत सामुदायिक संस्थाओं के माध्यम से अपनी आजीविका को सशक्त बना रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उन्हें बिना कोलैटरल, ब्याज सब्सिडी एवं अन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर अपनी आय में वृद्धि करने में सक्षम हो रही हैं। 98 प्रतिशत से भी अधिक की उच्च पुनर्भुगतान दर से यह स्पष्ट होता है कि यह प्रयास विश्वास, अनुशासन और प्रबंधन में मिसाल बना है।

उन्होंने बैंकिंग समुदाय के समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि हमारे बैंकिंग पार्टनर्स ने करोड़ों ग्रामीण महिलाओं के सपनों को साकार करने में अभूतपूर्व भूमिका निभाई है। बैंक सखियों के अथक प्रयासों ने स्वंय सहायता समूह -बैंक लिंकेज को सुगम बनाया है और समय पर ऋण पुनर्भुगतान सुनिश्चित किया है।

उन्होंने बताया कि बैंकिंग साझेदारी का मुख्य योगदान यह है कि प्राथमिक क्षेत्र ऋण के अंतर्गत स्वंय सहायता समूह को आसान शर्तो पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही बैंक खातों की आधार व मोबाइल सीडिंग और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने का काम भी किया जा रहा है।

शिवराज ने कहा कि पुनर्भुगतान व्यवस्था को भी मजबूत बनाया जा रहा है। "बैंक सखियां" का योगदान यह हो रहा है कि वे लेन-देन, ऋण आवेदन, दस्तावेज़ीकरण में सहायता प्रदान कर रही हैं। साथ ही वित्तीय जागरूकता, बीमा, पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी देने में भी मददगार साबित हो रही हैं। इसके अलावा समुदाय आधारित पुनर्भुगतान तंत्र को मजबूत करना और समय पर ऋण वसूली सुनिश्चित करना, ये भी इस महत्वपूर्ण योजना के तहत सुनिश्चित किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही "लखपति दीदी" जैसी पहल आज ग्रामीण भारत की लाखों महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बदल रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…