द इंडियन व्यू

महिला नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों के विस्तार के प्रस्तावों की समीक्षा

नई दिल्ली : ग्रामीण विकास मंत्रालय की अधिकार प्राप्त (सशक्त) समिति ने महिला नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों के विस्तार और उन्हें विकासोन्मुखी व्यवसायों में बदलने के लिए कई अहम प्रस्तावों की समीक्षा की।ग्रामीण विकास…

Ragwendra P Singh
August 22, 2026
2 min read
महिला नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों के विस्तार के प्रस्तावों की समीक्षा

नई दिल्ली : ग्रामीण विकास मंत्रालय की अधिकार प्राप्त (सशक्त) समिति ने महिला नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों के विस्तार और उन्हें विकासोन्मुखी व्यवसायों में बदलने के लिए कई अहम प्रस्तावों की समीक्षा की।ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के गैर-कृषि आजीविका (एनएफएल) घटक के तहत आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण विकास सचिव रोहित कंसल ने की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिला उद्यमियों को बढ़ावा देकर 6 करोड़ 'लखपति दीदियां' तैयार करने के राष्ट्रीय लक्ष्य को गति देना है।बैठक में संयुक्त सचिव (ग्रामीण आजीविका) अमित शुक्ला और स्वाति शर्मा सहित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी तथा शैक्षणिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।समिति ने चार राज्यों में प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी में नए इन्क्यूबेटर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की है। इनमें आईआईटी पटना (बिहार), आईआईएम जम्मू (जम्मू-कश्मीर), आईआईएम लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और आईआईटी गांधीनगर (गुजरात) शामिल है।इन कार्यक्रमों के माध्यम से 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले ग्रामीण स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) उद्यमों को व्यावसायिक रणनीति, मेंटरशिप, वित्तीय योजना, तकनीक और बाजार पहुंच में संरचित सहयोग दिया जाएगा। नए इन्क्यूबेटर मुख्य रूप से कई क्षेत्रों जैसे- खाद्य एवं कृषि-प्रसंस्करण, वस्त्र हस्तशिल्प और विनिर्माण, खुदरा सेवा एवं पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां और डिजिटल उद्यम पर केंद्रित होंगे।स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम (एसवीईपी) में पश्चिम बंगाल और गोवा में गैर-कृषि उद्यमों के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए इस कार्यक्रम के विस्तार को मंजूरी दी गई।असम, बिहार पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के सफल मॉडल के बाद वर्तमान में 13 राज्यों में 14 इन्क्यूबेटर कार्यक्रम चल रहे हैं, जो 2,100 से अधिक एसएचजी उद्यमों को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को केवल निर्वाह स्तर के काम से आगे बढ़ाकर उच्च कारोबार, मजबूत बाजार संपर्क और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करने वाले टिकाऊ उद्यमों की दिशा में ले जाने के लिए तैयार की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…