द इंडियन व्यू

महिला टी20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं श्री चरणी

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी, लेकिन बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का गौरव…

Ragwendra P Singh
July 6, 2026
2 min read
महिला टी20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं श्री चरणी

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी, लेकिन बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का गौरव हासिल किया। उन्होंने पांच मैचों में 14 विकेट लेकर इस विश्व कप की शीर्ष विकेट लेने वाली गेंदबाज के रूप में अभियान समाप्त किया।

 

श्री चरणी ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार प्रभावशाली गेंदबाजी की। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नीदरलैंड के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने मात्र 19 रन देकर चार विकेट झटके। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ 21 रन देकर तीन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 रन देकर तीन, बांग्लादेश के खिलाफ 21 रन देकर दो और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

 

विश्व कप में श्री चरणी ने ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू, पाकिस्तान की फातिमा सना और उपविजेता इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन जैसी दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू ने सात मैचों में 11 विकेट लिए, जबकि पाकिस्तान की फातिमा सना ने पांच मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने सात मुकाबलों में 10 विकेट हासिल किए। वहीं वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज भी छह मैचों में 10 विकेट लेने में सफल रहीं।

 

हालांकि भारत का विश्व कप अभियान उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा, लेकिन श्री चरणी का प्रदर्शन टीम के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक उपलब्धियों में से एक रहा। उनकी लगातार प्रभावी गेंदबाजी ने भविष्य के बड़े टूर्नामेंटों के लिए भारतीय टीम को नई उम्मीद दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…