महिला टी-20 विश्व कप के लिए स्कॉटलैंड की टीम घोषित, किर्स्टी गॉर्डन की सात साल बाद टीम में वापसी
नई दिल्ली : स्कॉटलैंड ने आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में अनुभवी स्पिनर किर्स्टी गॉर्डन की वापसी सबसे बड़ी चर्चा का विषय रही। गॉर्डन लगभग सात साल बाद फिर से स्कॉटलैंड…

नई दिल्ली : स्कॉटलैंड ने आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में अनुभवी स्पिनर किर्स्टी गॉर्डन की वापसी सबसे बड़ी चर्चा का विषय रही। गॉर्डन लगभग सात साल बाद फिर से स्कॉटलैंड की जर्सी में नजर आएंगी।
28 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर किर्स्टी गॉर्डन ने 2012 से 2017 के बीच स्कॉटलैंड के लिए 60 मुकाबले खेले थे। इसके बाद उन्होंने 2018 टी-20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड के लिए खेलने का फैसला किया था। अब दिसंबर 2025 में स्कॉटलैंड के लिए फिर से खेलने की इच्छा जताने के बाद उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है।
गॉर्डन ने इंग्लैंड के लिए 2018 महिला टी-20 विश्व कप में पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा 2019 एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला था।
स्कॉटलैंड टीम की कप्तानी कैथरीन ब्राइस करेंगी। टीम में पिछले साल मलेशिया में हुए अंडर-19 विश्व कप अभियान से उभरी तीन युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। इनमें गेंदबाज गैब्रिएला फोंटेनला, मैसी मसेइरा और विकेटकीपर बल्लेबाज पिप्पा स्प्रौल शामिल हैं।
स्कॉटलैंड महिला टीम के मुख्य कोच क्रेग वालेस ने कहा कि टीम का चयन करना बेहद कठिन था, जो स्कॉटलैंड में महिला क्रिकेट के बढ़ते स्तर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि किर्स्टी गॉर्डन का स्कॉटलैंड लौटना इस बात का संकेत है कि हमारी टीम ने पिछले कुछ वर्षों में कितना विकास किया है। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और उनके आने से टीम का स्तर और ऊंचा होगा।
स्कॉटलैंड लगातार दूसरी बार महिला टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेगा। टीम ने अक्टूबर 2024 में यूएई में पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग लिया था। टी-20 विश्व कप में स्कॉटलैंड को ग्रुप-बी में इंग्लैंड, आयरलैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है। स्कॉटलैंड अपना पहला मुकाबला 13 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा।
स्कॉटलैंड टीम
कैथरीन ब्राइस (कप्तान), क्लोए एबेल, ओलिविया बेल, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, प्रियनाज चटर्जी, गैब्रिएला फोंटेनला, कैथरीन फ्रेजर, किर्स्टी गॉर्डन, एल्सा लिस्टर, मैसी मसेइरा, अब्ताहा मकसूद, मेगन मैककोल, रैचल स्लेटर और पिप्पा स्प्रौल।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
