द इंडियन व्यू

महिला क्रिकेटर्स को लेकर बीसीसीआई की नई कॉन्ट्रैक्ट में इन 16 प्लेयर्स को मिली जगह

बीसीसीआई साल 2024-25 के लिए महिला क्रिकेटर्स की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. बोर्ड ने इस बार भारत की 16 महिला खिलाड़ियों को सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिए जाने की घोषणा की है. @BCCIWomen बीसीसीआई ने महिला…

Ragwendra P Singh
March 24, 2025
2 min read
महिला क्रिकेटर्स को लेकर बीसीसीआई की नई कॉन्ट्रैक्ट में इन 16 प्लेयर्स को मिली जगह

बीसीसीआई साल 2024-25 के लिए महिला क्रिकेटर्स की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. बोर्ड ने इस बार भारत की 16 महिला खिलाड़ियों को सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिए जाने की घोषणा की है.

@BCCIWomen

बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटर्स की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट को तीन कैटेगरी में बांटा है. 16 में से 3 खिलाड़ियों को ग्रेड ए में रखा है. वहीं, ग्रेड बी में 4 खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं. 9 खिलाड़ियों को ग्रेड सी में जगह दी गई है. ये कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 तक के लिए है.

बोर्ड ने ग्रेड ए में कप्तान हरमनप्रीत के अलावा स्मृति मंधाना और दीप्ती शर्मा को ग्रेड ए कैटेगरी मं जगह दी है. वहीं बी ग्रेड में 4 खिलाड़ियों को जगह मिली है. ये 4 खिलाड़ी रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा हैं.

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1904068496167997878

यस्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा और पूजा वस्त्रकार को ग्रेड सी में रखा गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने प्रेस रिलीज करते हुए इसका ऐलान किया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेड ए में शामिल हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ती शर्मा को 50-50 लाख रुपए मिलेंगे. वहीं, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा को 30-30 लाख रुपए दिए जाएंगे.

ग्रेड सी में शामिल सभी 9 खिलाड़ियों को साल के 10-10 लाख रुपए मिलेंगे. पिछले साल भी तीनों ग्रेड के लिए यही रकम दी गई थी. बता दें, बीसीसीआई महिला और पुरुष खिलाड़ियों को एक जैसी मैच फीस देती है. लेकिन सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बहुत बड़ा अतंर है.

पुरुष खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में चार कैटेगरी हैं, जिसमें ग्रेड ए प्लस भी, इस ग्रेड के खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपए मिलते हैं. वहीं, ग्रेड ए कैटेगरी में 5 करोड़ रुपए, ग्रेड बी में तीन करोड़ रुपए और ग्रेड सी में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए सलाना मिलता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।