द इंडियन व्यू

महिला क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मुकाबला आज, टीम इंडिया के सामने दक्षिण अफ्रीका

नई दिल्ली : महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में रविवार को भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्‍टेडियम में आज दोपहर बाद 03 बजे शुरू होगा। महिला विश्व कप के फाइनल में यह पहला मौका…

Ragwendra P Singh
November 2, 2025
2 min read
महिला क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मुकाबला आज, टीम इंडिया के सामने दक्षिण अफ्रीका

नई दिल्ली : महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में रविवार को भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्‍टेडियम में आज दोपहर बाद 03 बजे शुरू होगा। महिला विश्व कप के फाइनल में यह पहला मौका है जब फाइनल मैच दो ऐसी टीमों के बीच हो रहा है जो कभी चैंपियन नहीं रही। साथ ही महिला वनडे विश्वकप में यह पांचवां मौका है जब मेजबान टीम खिताबी मुकाबला खेलेगी। दोनों ही टीमें अपना पहला विश्वकप खिताब जीतना चाहेंगी।भारत की महिला टीम नेे इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था और दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रनों से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले भारतीय टीम का पलड़ा भारी है क्योंकि ग्रुप स्टेज में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया है। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच 34 वनडे मैचों 20 जीत के साथ भारत मजबूत स्थिति में है।फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैंःभारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव / स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह।दक्षिण अफ्रीका: लाउरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, ऐनके बॉश/मसाबाता क्लास, सुने लूस, मारिजन कप, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), एनरी डर्कसन, क्लो ट्रायन, नादिन डि क्लार्क, आयाबोंगा खाका, नोंकुलुलेको म्लाबा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…