महिला एशिया कप और एशियाई खेलों के लिए पाकिस्तान की कमान फातिमा सना को
नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को आगामी महिला एशिया कप और एशियाई खेलों के लिए 15 सदस्यीय टीमों की घोषणा कर दी। तेज गेंदबाज फातिमा सना दोनों टूर्नामेंटों में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगी।द हंड्रेड…

नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को आगामी महिला एशिया कप और एशियाई खेलों के लिए 15 सदस्यीय टीमों की घोषणा कर दी। तेज गेंदबाज फातिमा सना दोनों टूर्नामेंटों में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगी।द हंड्रेड में हिस्सा लेने के कारण वह हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में नहीं खेल सकी थीं।महिला एशिया कप का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में होगा। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, थाईलैंड और हांगकांग-चीन के साथ रखा गया है। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत एक सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा, जबकि पांच सितंबर को उसका मुकाबला भारत से होगा। सात सितंबर को पाकिस्तान हांगकांग-चीन से भिड़ेगा।सेमीफाइनल 10 और 11 सितंबर को, जबकि फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा।एशियाई खेलों में भी फातिमा संभालेंगी नेतृत्वजापान में होने वाले एशियाई खेलों में भी फातिमा सना पाकिस्तान की कप्तान होंगी। क्रिकेट प्रतियोगिता 17 सितंबर से आइची के कोरोगी एथलेटिक पार्क में शुरू होगी। पाकिस्तान 17 सितंबर को क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड का सामना करेगा। सेमीफाइनल 20 सितंबर को तथा कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले 22 सितंबर को होंगे।पाकिस्तान की महिला टीम ने इससे पहले 2010 और 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि 2022 के संस्करण में टीम चौथे स्थान पर रही थी।एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीमफातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, ईमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नाजिहा अल्वी, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर।एशियाई खेलों के लिए पाकिस्तान टीमफातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, ईमान नसीर, ईमान फातिमा, गुल फिरोजा, हुमा बिलाल, मोमीना रियासत, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन और उम्म-ए-हानी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
