महिला अंडर-18 एशिया कप में भारत ने कोरिया को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की
नई दिल्ली : भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने रविवार को जापान के काकामिगाहारा में महिला अंडर-18 एशिया कप के पूल ए के अपने दूसरे मैच में कोरिया को 3-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम के लिए नौशीन नाज, श्रुति…

नई दिल्ली : भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने रविवार को जापान के काकामिगाहारा में महिला अंडर-18 एशिया कप के पूल ए के अपने दूसरे मैच में कोरिया को 3-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम के लिए नौशीन नाज, श्रुति कुमारी और किरण एक्का ने गोल किए, जबकि कोरिया की ओर से ग्योंगमिन रियू ने एक मात्र गोल किया।
मैच में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया, जिसे नौशीन ने चौथे मिनट में गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारतीय टीम ने अपना आक्रमण जारी रखा और दूसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। 21वें मिनट में श्रुति ने शानदार फील्ड गोल दागकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।
हॉप टाइम के बाद कोरिया ने वापसी की कोशिश की और तीसरे क्वार्टर में 41वें मिनट में ग्योंगमिन रियू के गोल से स्कोर 2-1 हो गया। हालांकि, भारतीय टीम ने जल्द ही अपनी दो गोल की बढ़त फिर से हासिल कर ली। इस बार किरण एक्का ने 43वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया और मैच पर अपना दबदबा कायम कर लिया।
अंतिम क्वार्टर में भारतीय टीम ने संयम बनाए रखा और कोरिया को कोई और गोल करने का मौका नहीं दिया, जिससे भारत ने एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की।
मलेशिया और कोरिया के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच जीतने के बाद भारतीय टीम दो जून को पूल ए के अपने अंतिम मैच में सिंगापुर के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।----------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
