महिंद्रा और एयरबस के साथ आने से 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा मिलेगा : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री
नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की उपस्थिति में बुधवार को भारत में एच-130 हेलीकॉप्टर के मुख्य भाग (फ्यूजलेज) के निर्माण के लिए महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर और एयरबस के बीच एक बड़े सहयोग की घोषणा की गई।…

नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की उपस्थिति में बुधवार को भारत में एच-130 हेलीकॉप्टर के मुख्य भाग (फ्यूजलेज) के निर्माण के लिए महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर और एयरबस के बीच एक बड़े सहयोग की घोषणा की गई।
महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर्स और एयरबस के बीच महत्वपूर्ण समझौते के तहत एयरबस एच-130 हेलिकॉप्टर का मुख्य भाग अब भारत में तैयार किया जाएगा। यह साझेदारी मेक इन इंडिया पहल के तहत भारत की एयरोस्पेस निर्माण क्षमताओं को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, एयरबस और महिंद्रा का एक साथ आना एक बेहतरीन सहयोग है और देश के विमानन उद्योग में एक ऐतिहासिक निर्णय है। महिंद्रा को देश में टॉप कार निर्माताओं में से एक और देश के टॉप टेक्नोलॉजी दिग्गजों में से एक के रूप में जाना जाता है। वहीं, एयरबस भी विमानों के लिए टॉप निर्माताओं में से एक है। इसी कारण दोनों का एक साथ आना एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक सहयोग है।
केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने आगे कहा कि यह कदम देश में विमानन मैन्युफैक्चरिंग को बल देगा। उन्होंने कहा कि हम इस सेक्टर के सभी महत्वपूर्ण प्लेयर्स को अपना समर्थन देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, ताकि वे वैश्विक स्तर पर अपने काम से अपनी नई पहचान बना सकें।
केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू के अनुसार, वर्तमान में 2 बिलियन डॉलर की इस इंडस्ट्री को 4 बिलियन डॉलर की इंडस्ट्री बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
एच-130 एक सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर है, जिसका इस्तेमाल यात्री परिवहन, पर्यटन, निजी और व्यावसायिक विमानन के लिए किया जाता है। विशाल केबिन वाले इस हेलिकॉप्टर में एक पायलट के अलावा, 7 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। बड़ी विंडस्क्रीन और चौड़ी खिड़कियों के साथ विमान से बेहतरीन विजिबिलिटी मिलती है।
भारत में पहले ही एच125 और सी295 विमानों के लिए असेंबली लाइन स्थापित की जा चुकी है। इसी कड़ी में अब एच-130 के मुख्य भाग के निर्माण के साथ देश में अपना खुद का विमान बनाने का सपना भी साकार होने जा रहा है।Read More
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
