महाशिवरात्रि पर्व पर क्रिकेट सितारों ने दीं शुभकामनाएं
नई दिल्ली : देशभर में रविवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना और उपासना का पावन पर्व महाशिवरात्रि श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने भी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और…

नई दिल्ली : देशभर में रविवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना और उपासना का पावन पर्व महाशिवरात्रि श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने भी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की।
पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने अपने संदेश में शिव स्तुति की पंक्तियां साझा कीं—
''करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा।श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधम्॥विहितमविहितं वा सर्वमेतत् क्षमस्व।जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो॥''
इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार हो। महादेव आपके सभी कष्टों का निवारण करें और आपको धर्म, साहस एवं सफलता के मार्ग पर अग्रसर रखें। ॐ नमः शिवाय। हर हर महादेव।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने संदेश में लिखा, “शिव ही सत्य हैं, शिव ही सुंदर हैं, शिव ही अनंत हैं। हम सभी के जीवन में शिव जैसी स्थिरता, गंगा जैसी पवित्रता और नंदी जैसी निष्ठा आए। आपको सपरिवार महाशिवरात्रि की अनंत मंगलकामनाएं।”
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, हर हर महादेव। इस महा शिवरात्रि पर सभी को शांति और शक्ति की कामना।
वहीं, पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा, “महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव सभी को शक्ति और शांति प्रदान करें। हर हर महादेव।”
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
