द इंडियन व्यू

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार आज, बारामती में जनसैलाब

पुणे : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख अजित पवार का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अपनी राजनीतिक कर्मभूमि बारामती में बुधवार को विमान दुर्घटना में जान गंवाने…

Ragwendra P Singh
January 29, 2026
2 min read
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार आज, बारामती में जनसैलाब

पुणे : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख अजित पवार का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अपनी राजनीतिक कर्मभूमि बारामती में बुधवार को विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले 66 वर्षीय पवार का पार्थिव शरीर बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में सुबह 11 बजे पंचतत्व में विलीन हो जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए बारामती में आम लोगों और कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

 

अजित पवार की अंतिम यात्रा विद्या प्रतिष्ठान परिसर से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचेगी। इस समय विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। उनका पार्थिव शरीर पहले विद्या प्रतिष्ठान और फिर उनके पैतृक गांव कोटेवाड़ी में आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार में राज्य सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। पवार परिवार के सदस्य बारामती पहुंच चुके हैं। अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है।

 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अनुसार, सभी दलों के वरिष्ठ नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। बारामती के साथ समूचे राज्य से बड़ी संख्या में लोग और पार्टी कार्यकर्ता दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए बारामती पहुंच चुके हैं। महाराष्ट्र सामान्य प्रशासन विभाग (प्रोटोकॉल) के अनुसार, उप मुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। तीन दिन के शोक की अवधि के दौरान महाराष्ट्र की सभी इमारतों पर जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, उसे आधा झुका दिया गया है। इस अवधि के दौरान कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…