मलेशिया में होगी अग्निपरीक्षा, एएफसी अंडर-17 क्वालीफायर के लिए भारत की टीम तैयार
भारतीय अंडर-17 महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच जोआकिम एलेक्जेंडरसन ने एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2027 क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। प्रतियोगिता मलेशिया में 5 से 11 अक्टूबर तक खेली…

भारतीय अंडर-17 महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच जोआकिम एलेक्जेंडरसन ने एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2027 क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। प्रतियोगिता मलेशिया में 5 से 11 अक्टूबर तक खेली जाएगी।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अनुसार, पिछली प्रतियोगिता की टीम की 11 खिलाड़ी इस बार भी टीम में हैं। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।
भारत को ग्रुप ई में रखा गया है। टीम 5 अक्टूबर को इराक के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 8 अक्टूबर को सीरिया और 11 अक्टूबर को मेजबान मलेशिया से मुकाबला होगा। केवल ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम ही अंतिम प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करेगी। सभी मुकाबले सेलांगोर के सेलांग स्थित एमपी सेलांग स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम 2 अक्टूबर को कुआलालंपुर पहुंचेगी।

भारत ने जुलाई में बेंगलुरु में तैयारी शिविर शुरू किया था। इसके बाद पिछले महीने ताशकंद का दौरा किया, जहां उसने उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो मैत्री मुकाबले खेले और दोनों गोलरहित ड्रॉ रहे। भारत लौटने के बाद टीम ने गोवा में तैयारियां जारी रखीं और फिलीपींस के खिलाफ दो बंद दरवाजे वाले मैत्री मुकाबले खेले। इनमें भारत को पहले मैच में 2-4 से हार मिली, जबकि दूसरे मुकाबले में उसने 2-0 से जीत दर्ज की।
मुख्य कोच जोआकिम एलेक्जेंडरसन ने कहा, “गोवा में हमारी तैयारियां बहुत अच्छी रही हैं। हमारे पास बहुत अच्छी घास वाली पिच थी और यहां हमारा प्रवास भी अच्छा रहा। फिलीपींस के खिलाफ खेले गए मुकाबलों से हमें यह समझने में काफी मदद मिली कि क्वालीफायर में हमें किस तरह शुरुआत करनी चाहिए। वह एक अच्छी प्रतिद्वंद्वी टीम थी, जिसने हमारे खेलने के तरीके की अच्छी परीक्षा ली।”
भारत की 23 सदस्यीय टीम:
गोलकीपर: मुन्नी, सनातोंबी देवी इरेंगबाम, सोनम घोष
डिफेंडर: अभिस्ता बासनेट, अंबालिका चानू खुदोंगबाम, दाइना देवी कोंथौजाम, जोयशिनी चानू हुइद्रोम, रितु बड़ाइक, तानिया देवी टोनंबम
मिडफील्डर: अल्वा देवी सेनजाम, बोनिफिलिया शुल्लई, जुलान नोंगमैथेम, मोनिका देवी वाइरोकपाम, प्रितिका बर्मन, रेडिमा देवी चिंगखामायुम, सिल्की देवी सोरोखाइबाम, थांदमोनी बास्की, यशिका हरिबाबू
फॉरवर्ड - अनुष्का कुमारी, दीपिका कुमारी, जोया, निधि, नीरा चानू लोंगजाम
मुख्य कोच: जोआकिम एलेक्जेंडरसन
सहायक कोच: एंथनी एंड्रयूज और निवेथा रामदास
गोलकीपिंग कोच: फैसल के. बापू
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
