मलेशिया मास्टर्स 2025 के मुख्य ड्रॉ में पहुंचे किदाम्बी श्रीकांत
ई दिल्ली : किदाम्बी श्रीकांत ने मलेशिया मास्टर्स के मुख्य ड्रॉ में स्थान सुनिश्चित कर लिया है, लेकिन बाकी भारतीय शटलर एकल क्वालीफायर से आगे नहीं बढ़ सके और मंगलवार को सुपर 500 टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वापसी की राह पर…

ई दिल्ली : किदाम्बी श्रीकांत ने मलेशिया मास्टर्स के मुख्य ड्रॉ में स्थान सुनिश्चित कर लिया है, लेकिन बाकी भारतीय शटलर एकल क्वालीफायर से आगे नहीं बढ़ सके और मंगलवार को सुपर 500 टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वापसी की राह पर चल रहे श्रीकांत ने पहले गेम में मिली हार से उबरते हुए अपने दूसरे क्वालीफाइंग पुरुष एकल मैच में चीनी ताइपे के हुआंग यू काई को 9-21, 21-12, 21-6 से हराया।
32 वर्षीय श्रीकांत 2021 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता हैं। उन्होंने पहले दौर में एक अन्य ताइपे खिलाड़ी कुओ कुआन लिन को 21-8, 21-13 से हराया था। पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी का मुख्य ड्रॉ में छठी वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी लू गुआंग ज़ू के रूप में चुनौतीपूर्ण प्रतिद्वंद्वी से सामना होगा। अन्य मैचों में थारुन मन्नेपल्ली को थाईलैंड के पैनिचाफोन तीरात्सकुल से 13-21, 21-23 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यन को चीन के झू झुआन चेन से 20-22, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा, दोनों ने ही क्वालीफिकेशन चरण में अपने अभियान समाप्त कर दिए।
महिला एकल में अनमोल खरब को ताइपे की हंग यी-टिंग ने 14-21, 18-21 से हराया। मोहित जगलान और लक्षिता जगलान की मिश्रित युगल जोड़ी भी मलेशियाई जोड़ी मिंग याप टू और ली यू शान से 15-21, 16-21 से हारकर बाहर हो गई। शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधु और एचएस प्रणय बुधवार को 475,000 डॉलर इनामी इस प्रतियोगिता में अपने-अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
