ममता बनर्जी का व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ- अन्नपूर्णा देवी
नई दिल्ली : केंद्रीयमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान हुई घटना को लेकर ममता बनर्जी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। रविवार को कर्तव्य पथ पर आयोजित शक्ति वॉक के बाद मीडिया से…

नई दिल्ली : केंद्रीयमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान हुई घटना को लेकर ममता बनर्जी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। रविवार को कर्तव्य पथ पर आयोजित शक्ति वॉक के बाद मीडिया से अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि “पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ हुआ व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति देश की संवैधानिक प्रमुख होती हैं। पश्चिम बंगाल में अपने दौरे के दौरान वहां किसी मंत्री या मुख्यमंत्री की मौजूदगी न होना पश्चिम बंगाल की सरकार की खराब सोच और मानसिकता को दर्शाता है। ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी हताश हो गई हैं।
मुख्यमंत्री जिस तरह के बयान दे रही हैं, वह ठीक नहीं है। राष्ट्रपति किसी पार्टी से संबंधित नहीं होता। द्रौपदी मुर्मु पूरे देश की संवैधानिक प्रमुख हैं। उन्हें कहीं भी, कभी भी जाने के लिए किसी की सलाह की जरूरत नहीं है। इसलिए कल जो हुआ वह निश्चित रूप से देश के लिए शर्मनाक है और यह उनकी खराब सोच को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि इस पद की प्रतिष्ठा और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की असंवेदनशीलता पूर्णतः अस्वीकार्य है। इस घटना से देश की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं।
पश्चिम बंगाल सरकार को इस अमर्यादित आचरण के लिए देश से क्षमा मांगनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
