मप्र राज्य शूटिंग अकादमी में ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप आज से
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राज्य शूटिंग अकादमी में आज गुरुवार से आगामी 15 अक्टूबर तक ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल इवेंट) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से…

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राज्य शूटिंग अकादमी में आज गुरुवार से आगामी 15 अक्टूबर तक ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल इवेंट) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग दो हजार निशानेबाज़ भाग लेंगे।प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण संचालक राकेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चैंपियनशिप उन खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है जो शूटिंग खेल की शुरुआत कर रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिलाड़ी आगामी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग स्कोर हासिल कर सकेंगे, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग दो हजार निशानेबाज़ भाग लेने के लिए भोपाल पहुँच रहे हैं। मावलंकर चैंपियनशिप को भारतीय शूटिंग कैलेंडर में प्रवेश स्तर की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिता माना जाता है, जहाँ नए खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के आधार पर आगे की प्रतियोगिताओं के लिए क्वालिफाई करते हैं। ऐसे खिलाड़ी जो पहली बार शूटिंग खेल में अपनी शुरुआत कर रहे हैं, वे इस प्रतियोगिता के माध्यम से आगामी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग स्कोर हासिल करेंगे। यह आयोजन देशभर में शूटिंग खेल को प्रोत्साहन देने और नई प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में एक अहम कदम है।इस चैंपियनशिप की मेज़बानी मध्य प्रदेश का खेल एवं युवा कल्याण विभाग और मप्र राज्य राइफल संघ संयुक्त रूप से कर रहे हैं। राज्य की अत्याधुनिक शूटिंग अकादमी इस आयोजन के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित है। खेल संचालक गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप जैसे आयोजन नई प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने का उत्कृष्ट अवसर हैं। मध्य प्रदेश गर्व के साथ इस आयोजन की मेज़बानी कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन
आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
