मप्र के मंडला पहुंचे डॉ.प्रवीण तोगड़िया, हिंदुओं को दी तीन बच्चे पैदा करने की सलाह
मंडला : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया रविवार को मध्य प्रदेश के मंडला जिले के प्रवास पर हैं। वे यहां मंडला कृषि मंडी में सभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से…

मंडला : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया रविवार को मध्य प्रदेश के मंडला जिले के प्रवास पर हैं। वे यहां मंडला कृषि मंडी में सभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान हिंदुओं को तीन बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि तीसरे बच्चे की फीस में कोई परेशानी आती है, तो उनकी संस्था पूरी सहायता करेगी।महाकौशल प्रांत के दौरे पर आए डॉ. प्रवीण तोगड़िया शनिवार की रात ही मंडला पहुंच गए थे। उन्होंने यहां ग्राम खैरी में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद रविवार सुबह उन्होंने ग्राम जंतीपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने बिनैका और जंतीपुर में भी कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि कहा कि हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघाचक मोहन भागवत ही पर्याप्त और सक्षम हैं, हम उनके पीछे हैं। वह सब कुछ करा लेंगे। साथ ही उन्होंने जनसंख्या को लेकर कहा कि हिंदुओं को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए, तीसरे बच्चे कि स्कूल फीस मैं भरवा दूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे संघ प्रमुख मोहन भागवत का सम्मान करते हैं। हिंदुओं के लिए काम करने वाले व्यक्ति या कोई संस्था को उनका सम्मान करना चाहिए।डॉ. तोगड़िया दोपहर 3 बजे मंडला कृषि उपज मंडी में एक सभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद वे जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर डिंडोरी के लिए प्रस्थान करेंगे।-----------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
