द इंडियन व्यू

मन की बात : प्राकृतिक आपदा में भारत के आधुनिक संसाधनों ने निभाई अहम भूमिका- पीएम मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें एपिसोड के तहत देश के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में उत्तर भारत में आई प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र किया।…

Ragwendra P Singh
August 31, 2025
2 min read
मन की बात : प्राकृतिक आपदा में भारत के आधुनिक संसाधनों ने निभाई अहम भूमिका- पीएम मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें एपिसोड के तहत देश के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में उत्तर भारत में आई प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र किया। उन्होंने आपदाओं के वक्त इस्तेमाल हुए देश के आधुनिक संसाधनों के इस्तेमाल की तारीफ की।

पीएम मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश को संबोधित करते हुए प्राकृतिक आपदाओं के वक्त देश के आधुनिक संसाधनों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, संकट की घड़ी में जवानों ने तकनीक का सहारा भी लिया। थर्मल कैमरे, लाइव डिटेक्टर, स्निफर डॉग और ड्रोन जैसे अनेक आधुनिक संसाधनों के साथ राहत कार्य में तेजी लाने की कोशिश की गई। इस दौरान हेलीकॉप्टरों से राहत सामग्री पहुंचाई गई, घायलों को एयरलिफ्ट किया गया।

पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदा से देश को हुए नुकसान पर दुख जताया। उन्होंने कहा, मानसून के इस मौसम में प्राकृतिक आपदाएं देश की कसौटी कर रही हैं। पिछले कुछ सप्ताह में हमने बाढ़ और भूस्खलन का बड़ा कहर देखा है। कहीं घर उजड़ गए तो कहीं खेत डूब गए। परिवार के परिवार उजड़ गए। पानी के तेज बहाव में कहीं पुल बह गए और सड़कें बह गईं। लोगों का जीवन संकट में फंस गया। इन घटनाओं ने हर हिंदुस्तानी के मन को दुखी किया है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया, उनका दर्द हम सभी का दर्द है।

उन्होंने राहत बचाव कार्य के लिए सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य लोगों की तारीफ की। उन्होंने कहा, जहां भी संकट आया, वहां के लोगों को बचाने के लिए हमारे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान, अन्य सुरक्षा बल और हर कोई दिन-रात जुटे रहे। आपदा की घड़ी में सेना मददगार बनकर सामने आई। स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर, और प्रशासन संकट की इस घड़ी में सभी ने हरसंभव प्रयास किया। मैं इसके लिए हर नागरिक को हृदय से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस कठिन समय में मानवीयता को सबसे ऊपर रखा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…