मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भाजपा ने इंडी गठबंधन को घेरा
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को केंद्रीय कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी को लेकर राजद…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को केंद्रीय कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी को लेकर राजद समेत इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला।
भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव को बिहार की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
गौरव भाटिया ने कहा कि एसआईआर मामले में सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी ने स्पष्ट कर दिया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) वोटिंग में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता लाने की प्रक्रिया है। सर्वोच्च न्यायालय की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के लिए करारा जवाब है।
तेजस्वी यादव को जवाब देना चाहिए कि वे सर्वोच्च न्यायालय का फैसला मानेंगे या नहीं?
राहुल गांधी को बताना चाहिए कि सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई से एक दिन पहले पटना की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे थे? इससे स्पष्ट होता है कि इन नेताओं की सर्वोच्च न्यायालय के प्रति कोई आस्था नहीं है।
न्यायालय के टिप्पणी आने के बाद तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को आत्मचिंतन करना चाहिए।
कर्नाटक में कांग्रेस की भीतरी कलह पर गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार से कर्नाटक की जनता त्रस्त है। जनता सुशासन चाहती है लेकिन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार केवल सत्ता सुख भोगना चाहते हैं। एक नेता कुर्सी पर बैठे रहना चाहता है, तो दूसरा नेता उस कुर्सी को प्राप्त करना चाहता है।
कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में जिस तरह की ओछी राजनीति कर रही है, इसमें सबसे ज्यादा नुकसान कर्नाटक की जनता का हो रहा है और यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
