मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, खेमचंद सिंह के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर में पिछले 1 साल से जारी राष्ट्रपति शासन को तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। इसके साथ ही राज्य में फिर से भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। गृह…

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर में पिछले 1 साल से जारी राष्ट्रपति शासन को तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। इसके साथ ही राज्य में फिर से भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
गृह मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 356 के अनुबंध 2 के तहत 13 फरवरी 2025 को मणिपुर राज्य से जुड़ी घोषणा को वापस ले लिया है।
दिल्ली में एकदिन पूर्व मंगलवार को युमनाम खेमचंद सिंह को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। उनके नेतृत्व में आज राजग के वरिष्ठ नेताओं ने मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात की और भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन के सरकार गठन के लिए समर्थन पत्र सौंपा।
दिल्ली में पार्टी विधायकों की बैठक के बाद भाजपा नेता सिंह को नेता चुना गया। बाद में केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ ने पारंपरिक पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष अधिकारिमयूम शारदा देवी और पूर्वोत्तर के प्रभारी संबित पात्रा भी मौजूद रहे।
भाजपा विधायक युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। पिछले साल फरवरी में जातीय हिंसा से ग्रस्त मणिपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया गया था और बाद में इसे छह माह आगे बढ़ाया गया था।
राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष में हजारों लोग विस्थापित और सैकड़ों लोग मारे गए थे।
उल्लेखनीय है कि मणिपुर की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले अनुभवी राजनेता युमनाम खेमचंद सिंह इंफाल पश्चिम जिले की सिंगजामेई सीट से दो बार मणिपुर विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने साल 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की।
--------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
