मणिपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दौरा महज दिखावा : खरगे
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम और अन्य राज्यों के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि मणिपुर में उनका तीन घंटे का ठहराव चिंता का प्रतीक…

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम और अन्य राज्यों के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि मणिपुर में उनका तीन घंटे का ठहराव चिंता का प्रतीक नहीं, बल्कि एक दिखावा मात्र है।
खरगे ने एक्स पोस्ट में कहा कि आज इम्फाल और चुराचांदपुर में प्रधानमंत्री का रोड शो राहत शिविरों में पीड़ितों से मिलने से बचने का प्रयास है। उन्होंने मणिपुर हिंसा पर कहा कि 864 दिनों से चली आ रही इस हिंसा में लगभग 300 लोगों की जानें गई हैं, 67 हजार लोग विस्थापित हुए हैं और 1,500 से अधिक घायल हुए हैं। हिंसा के बाद से प्रधानमंत्री ने 46 विदेश यात्राएं की हैं, लेकिन अपने ही नागरिकों से सहानुभूति जताने के लिए मणिपुर की एक भी यात्रा नहीं की। उन्होंने कहा कि मणिपुर की प्रधानमंत्री की आखिरी यात्रा जनवरी 2022 में हुई थी, जो चुनावी रैलियों के लिए थी।
खरगे ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सरकार की थी और अब केंद्र सरकार फिर से टालमटोल कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह चुपचाप किया गया पश्चाताप नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री स्वयं के लिए भव्य स्वागत समारोह आयोजित कर रहे हैं, जो उन लोगों के घावों पर छींटा है जो अभी भी बुनियादी संवैधानिक जिम्मेदारियों से वंचित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
